Vivo T5 5G vs Realme P4 Power: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

Vivo T5 5G और Realme P4 Power की तुलना।

Vivo T5 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 7500 टर्बो ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है।

Realme P4 Power 5G में आपको 1001mAh की जंबो बैटरी मिलती है जो 80W अल्ट्रा चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo T5 5G vs Realme P4 Power: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

नया फ़ोन लेने की सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि वीवो और रियलमी में से कौनसे ब्रांड का फ़ोन लें? तो यहां आपकी तलाश खत्म होती है क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं Vivo T5 5G और Realme P4 Power 5G जैसी बेहतर स्मार्टफोन्स का कम्पैरिजन। इनकी तुलना हम डिस्प्ले, डिज़ाइन, प्रोसेसर, सॉफ्टवयेर, कैमरा, बैटरी और प्रभावी कीमत के आधार पर करने वाले हैं। इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपके लिए Vivo T5 और Realme P4 Power के बीच फैसला करना आसान कर देंगे। अगर आप इन दोनों में से कोई भी फ़ोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल को ज़रा विस्तार से पढ़िए और हमारे साथ अंत तक बने रहिये।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5 5G vs Realme P4 Power

डिज़ाइन और डिस्प्ले

बात करें अगर दोनों फ़ोन्स के डिज़ाइन और डिस्प्ले की तो शुरुआत Vivo T5 से करते हैं, Vivo T5 में आपको मिलती है 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले, वहीं दूसरी ओर Realme P4 Power 5G में आपको 6.8 इंच की डिस्प्ले मिलती है जो 144Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Vivo T5 5G फ़ोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7500 टर्बो ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है। Vivo की तरह Realme P4 Power 5G में भी आपको परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेनसिटी 7400 अल्ट्रा ओक्टा-कोर चिपसेट मिलता है। दोनों स्मार्टफोन्स Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

कैमरे में किसका दबदबा?

अगर कैमरा स्पेक्स की बात करें तो Vivo T5 में आपको 50MP का प्राइमरी मेन कैमरे के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इस फ़ोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं बात करें अगर Realme P4 Power 5G के कैमरा स्पेक्स की तो फोटोग्राफी के लिए इसमें Vivo T5 की तरह 50MP के प्राइमरी मेन कैमरे के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इस फ़ोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

बात करें अगर बैटरी स्पेक्स की तो Vivo T5 45W चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 7050 mAh की बैटरी से लैस है वहीं Realme P4 Power 5G में आपको 1001mAh की जंबो बैटरी मिलती है जो 80W अल्ट्रा चार्जिंग सपोर्ट करती है।

भारत में कीमत

कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में Vivo T5 का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट 34,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है, वहीं Realme P4 Power 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट प्राइस हाइक के बाद 32,999 रुपये का हो गया है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp Bill Payments Feature: क्या इससे Paytm, Phonepe या अन्य UPI ऐप्स को होगा नुकसान?



Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile