Vivo T5 5G vs iQOO Z11 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Vivo T5 5G vs iQOO Z11 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Vivo T5 5G और iQOO Z11 5G को लगभग एक जैसे स्पेसिफिकेशन और कीमत के साथ भारतीय बाजार में पेश किया गया है। दोनों फोन्स में 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर, 7,050mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल Sony कैमरा मिलता है। हालांकि, फीचर्स में कुछ छोटे अंतर जरूर हैं जो कहीं न कहीं इन्हें एक-दूसरे से अलग करते हैं। आइए जानते हैं दोनों फोन्स के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करते हैं और देखते हैं इनमें से कौन बाज़ी मारता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5 5G vs iQOO Z11 5G

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी, 300Hz टच सैंपलिंग और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। फोन को IP68+IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन 199 ग्राम और मोटाई 7.99mm है।

iQOO Z11 5G में भी 6.83 इंच का 1.5K 3D Curved AMOLED पैनल है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें SGS Low Blue Light, Low Flicker और Five-Star Sunlight Display सर्टिफिकेशन मिलते हैं। इसका वजन 199 ग्राम और मोटाई 7.99mm है। इसे भी IP68+IP69 रेटिंग मिली है।

Vivo T5 back panel

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo T5 5G और iQOO Z11 5G दोनों में 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें चार efficiency cores 2.0GHz और चार performance cores 2.6GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं। दोनों फोन में MediaTek NPU 850, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

Vivo T5 5G में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प है और कंपनी के अनुसार फोन ने AnTuTu पर 12 लाख से ज्यादा स्कोर किया है। वहीं iQOO Z11 5G में भी 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। इसमें 3,800 वर्ग मिमी का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं और दोनों को 3 साल के OS अपग्रेड व 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo T5 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.79 Sony IMX882 मेन कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का f/2.0 फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

iQOO Z11 Sale

iQOO Z11 5G में भी 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा OIS और f/1.79 अपर्चर के साथ मिलता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा 115-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ दिया गया है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो 84-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

दोनों स्मार्टफोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। Vivo T5 5G में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जबकि iQOO Z11 5G में भी 44W FlashCharge सपोर्ट दिया गया है।

भारत में कीमत

Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत 6GB+128GB मॉडल के लिए 34,999 रुपये है। इसका 8GB+128GB वेरिएंट 39,999 रुपये, 8GB+256GB मॉडल 44,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 49,999 रुपये में आता है।

iQOO Z11 5G की कीमत भी बिल्कुल समान है। इसका 6GB+128GB मॉडल 34,999 रुपये, 8GB+128GB मॉडल 39,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट 44,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल 49,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: 45+ Janmashtami 2026 Wishes In Hindi: अपनों को भेजें ये खास मैसेज और खूबसूरत कोट्स, Instagram, Facebook, WhatsApp स्टेटस के लिए भी बेस्ट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile