लगभग-लगभग 6 साल लंबे समय के बाद आखिरकार वीवो की ओर से इंडिया के बाजार में उसकी S Series के एक नए फोन को लॉन्च किया गया है। ऐसा भी कह सकते हैं कि Vivo के इस फोन के लॉन्च के साथ ही Vivo S Series की इंडिया के बाजार में वापसी हुई है। कंपनी ने नए फोन के तौर पर इंडिया में अपने Vivo S2 को लॉन्च कर दिया है, यह एक मिड-रेंज फोन है। यह फोन अपनी 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, प्रीमियम स्लिम डिज़ाइन और बड़ी बैटरी के लिए सुर्खियों में अपने लॉन्च से पहले ही आ गया था। अब इसी चर्चा लॉन्च के बाद हर ओर हो रही है। हालांकि, 40,000 रुपये के प्राइस ब्रैकेट में इसकी राह आसान नहीं होने वाली है। इस राह में इसे कई प्रतिद्वंदी मिलने वाले हैं। Vivo S2 का मुकाबला इस समय Motorola Edge 70 Pro से है। मोटोरोला का यह फोन अपने हार्डवेयर, क्लीन सॉफ्टवेयर और ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप के लिए इस सेगमेंट में एक बेस्ट फोन है और पहले से ही अपनी धाक जमाए हुए है। अगर आप भी इस प्राइस रेंज में एक फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको दोनों ही फोन्स की इस तुलना को जरूर देखना चाहिए।
Vivo S2 में 6.83-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है। फोन में 7,050mAh की भारी-भरकम बैटरी होने के बावजूद यह फोन महज 7.99mm साइज़ में आता है। इसे अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह आपको Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White जैसे कलर्स आदि में मिल जाने वाला है। इसके अलावा इसमें डस्ट और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 डुअल रेटिंग मिलती है।
इसके अलावा दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Pro है जो हाथ में पकड़ने पर और भी ज्यादा स्लिम और हल्का महसूस होता है। यह केवल 6.9mm साइज़ में आता है। इतना ही नहीं, इस फोन में 6.8-इंच का सुपर HD कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो ज्यादा स्मूद 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस है। फोन को खरीदने के इच्छुक लोग इसे Lily White, Titan और Tea जैसे पैंटोन (Pantone) फिनिश कलर्स में खरीद सकते हैं, इस फोन में भी आपको IP68 और IP69 वॉटरप्रूफिंग रेटिंग मिलती है।
Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलता है, इसमें आपको LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है, जो प्रोसेसर को ज्यादा सक्षम बना रही है। इस फोन के साथ आप आसानी से अपने दिन के फोन से जुड़े सभी कामों कर सकते हैं, इसके अलावा नॉर्मल मल्टीटास्किंग भी इस फोन से की जा जा सकती है। इसके मुकाबले Motorola Edge 70 Pro को ज्यादा शक्तिशाली माना जा सकता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलता है, इसमें LPDDR5X रैम और सुपरफास्ट UFS 4.1 स्टोरेज तकनीकी मिलती है।
Vivo S2 में 50MP का मेन रियर कैमरा और एक 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। हालांकि, इसके फ्रन्ट पर कंपनी की पर से एक 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस न होना इस प्राइस रेंज में थोड़ा अजीब लग सकता है, और लो-लाइट फोटोग्राफी में भी यह काफी साधारण लग रहा है। दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Pro एक कम्प्लीट और वर्सेटाइल कैमरा फोन लगता है। इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है, यही इस फोन की एक बड़ी ताकत भी है। इसमें सेल्फ़ी के लिए भी एक 50MP का ही कैमरा सेटअप मिलता है।
बैटरी बैकअप के लिए फोन में मौजूद बैटरी देखी जाएँ तो जानकारी मिलती है कि Vivo S2 को कंपनी एक बड़ी 7,050mAh की बैटरी के साथ लेकर आई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इस मामले में मोटोरोला का फोन कुछ पीछे रह जाता है। असल में, Motorola Edge 70 Pro में एक 6,500mAh की बैटरी मिलती है, इसमें 90W TurboPower सुपरफास्ट चार्जिंग भी मौजूद है।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 बनाम OnePlus Nord CE6 Lite बनाम Motorola Edge 70 Fusion: कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना