Vivo S2 FE vs Realme P4s vs Motorola Edge 70 Pro: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo S2 FE vs Realme P4s vs Motorola Edge 70 Pro: डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo S2 FE भारतीय बाजार में 40,000 रुपये के अंदर आने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में से एक है। Realme P4s 5G और Motorola Edge 70 Pro भी इसी सेगमेंट में आते हैं जिन्हें अलग-अलग खूबियों के साथ इसी साल पेश किया गया है। Vivo S2 FE में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Realme P4s 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Pro में Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर, 50MP के तीन कैमरों वाला सेटअप और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। आइए डिजाइन और डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत के आधार पर तीनों स्मार्टफोन की तुलना करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo S2 FE vs Realme P4s vs Motorola Edge 70 Pro

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED Q10+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,260 × 2,800 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी और HBM में 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसमें हीट मैनेजमेंट के लिए 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर भी दिया गया है। फोन का वजन करीब 225 ग्राम और डाइमेंशन 163.9 × 76.5 × 8.69mm है।

Realme P4s 5G में 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1,272 × 2,772 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 3,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक है। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसमें 7,000 वर्ग मिलीमीटर हीट डिसिपेशन एरिया वाला AirFlow वेपर चैंबर और 13,624 वर्ग मिलीमीटर का ग्रेफाइट एरिया दिया गया है। इसका वजन करीब 208 ग्राम और मोटाई 8.6mm है।

Vivo S2 FE with massive 10000mAh battery MediaTek Dimensity 7300e chipset launched in India Price sale Specs

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD Extreme AMOLED 10-bit डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,272 × 2,772 पिक्सल है। यह स्क्रीन चुनिंदा ऐप्स में 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसमें 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 96.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले को SGS Blue Light Reduction और SGS Motion Blur Reduction सर्टिफिकेशन भी मिले हैं। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन दिया गया है। इसका वजन करीब 183 ग्राम और मोटाई 6.99mm है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo S2 FE में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7300e 5G ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Vivo के OriginOS 6 पर चलता है। इसे 3 Android OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

Realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। गेमिंग के लिए इसमें Hyper Vision+ AI चिप भी दी गई है। फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM मिलती है, जिसे RAM एक्सपेंशन फीचर के जरिए 14GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है। कंपनी फोन के लिए तीन साल के OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी इसमें तीन साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

don't miss the Realme P4s 5G first sale exclusive deals

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी बोकेह कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme P4s 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो टू-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.4 अपर्चर वाला 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K रेजोल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जिसमें Sony LYT-710 सेंसर और OIS का सपोर्ट है। इसके अलावा, f/2.0 अपर्चर वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में ऑटोफोकस के साथ f/1.9 अपर्चर वाला 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह 4K रेजोल्यूशन में 60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी क्षमता के मामले में Vivo S2 FE सबसे आगे है। इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 68 घंटे तक कॉलिंग और 30 घंटे तक TikTok वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Motorola Edge 70 Pro

Realme P4s 5G में 8,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस तरह इसमें Vivo S2 FE के मुकाबले कम क्षमता की बैटरी है, लेकिन चार्जिंग सपोर्ट ज्यादा तेज है।

Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। तीनों फोन में बैटरी क्षमता के लिहाज से Vivo S2 FE आगे है, जबकि फास्ट चार्जिंग की वॉट क्षमता Motorola Edge 70 Pro में सबसे ज्यादा है।

कीमत और उपलब्धता

Vivo S2 FE के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 38,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme P4s 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है।

Motorola Edge 70 Pro के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अब अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा असली कॉलर का नाम! 1 नवंबर 2026 से लागू हो रहा नया नियम

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile