Vivo S2 5G vs Vivo V70 FE vs Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo S2 5G vs Vivo V70 FE vs Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo ने इसी साल अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में S2, V70 FE और T5 Pro जैसे शानदार स्मार्टफोन पेश किए हैं। तीनों फोन्स में बड़ी AMOLED स्क्रीन, 5G कनेक्टिविटी और बड़ी बैटरी मिलती है, लेकिन कैमरा, प्रोसेसर, चार्जिंग और स्टोरेज के मामले में काफी अंतर है। Vivo S2 जहां 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 4K कैमरा रिकॉर्डिंग के साथ आता है, वहीं V70 FE में 200MP कैमरा और 90W चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro बड़ी 9,020mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। ऐसे में अगर आप 40 से 45 हज़ार रुपये के आसपास नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इन तीनों में कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट है, आइए तुलना करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo S2 5G vs Vivo V70 FE vs Vivo T5 Pro

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo S2 में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260×2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस और 449ppi पिक्सल डेंसिटी है। इसमें P3 वाइड कलर गैमट और VM9 लाइट-एमिटिंग मटेरियल मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Sapphire Blue और Regal Bronze मॉडल 7.99mm मोटे और 197 ग्राम के हैं, जबकि Silk White मॉडल 8.10mm मोटा और 199 ग्राम का है। फोन को IP68+IP69 रेटिंग मिली है।

Vivo V70 FE में भी 6.83-इंच का 1.5K OLED पैनल मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स है। यह HDR10+ को सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई 7.59mm और वजन करीब 200 ग्राम है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा Darkness Glow Technology भी मिलती है, जिससे UV लाइट या धूप के संपर्क के बाद कम रोशनी में बैक पैनल हल्की चमक दे सकता है।

Vivo S2 launched

Vivo T5 Pro में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1260×2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस और 449ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। इसमें HDR10+, 2,160Hz PWM डिमिंग, Sleep Comfort और Anti-Motion Sickness मोड के साथ SGS Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफिकेशन भी हैं। फोन IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसकी मोटाई 8.25mm और वजन करीब 213 ग्राम है।

डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस में T5 Pro को 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स ब्राइटनेस की वजह से बढ़त मिलती है, जबकि V70 FE सबसे पतला है और S2 सबसे हल्के मॉडल्स में शामिल है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo S2 में 4nm MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है। इसे 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी मिलता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Vivo V70 FE में भी 4nm MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है, लेकिन इसमें 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह भी Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और इसमें Origin Island फीचर मिलता है। Vivo फोन के लिए छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है।

Vivo T5 Pro में Qualcomm का 4nm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.7GHz है। कंपनी के मुताबिक फोन AnTuTu पर 11,80,000 से ज्यादा स्कोर कर सकता है। इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। हीट मैनेजमेंट के लिए 7,000 वर्ग मिमी हीट डिसिपेशन एरिया वाला VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।

200 Megapixel Camera Vivo V70 FE Sale in India Price sale offers Specifications

परफॉर्मेंस के लिहाज से T5 Pro का Snapdragon 7s Gen 4 सबसे दमदार विकल्प है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo S2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP मुख्य कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 32MP f/2.0 कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

Vivo V70 FE कैमरा के मामले में बाकी दोनों फोन से काफी आगे है। इसमें OIS के साथ 200MP का 1/1.56-इंच मुख्य सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.88 है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिसमें 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और Aura Light सपोर्ट है। फ्रंट में 50MP f/2.2 सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन AI Magic Weather, AI Magic Landscape, AI Four-Season Portrait और AI आधारित 30x Super Zoom जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करता है।

Vivo T5 Pro में Sony IMX882 सेंसर वाला 50MP मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS और 10x तक Lossless Zoom मिलता है। इसके साथ 2MP Bokeh कैमरा है। फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

कैमरा हार्डवेयर के हिसाब से V70 FE सबसे ज्यादा वर्सेटाइल है, खासकर इसके 200MP मेन, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP फ्रंट कैमरे की वजह से।

vivo t5 pro

बैटरी और चार्जिंग

Vivo S2 में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट करती है। यह क्षमता रोजाना के इस्तेमाल में लंबा बैकअप देने के लिए पर्याप्त है।

Vivo V70 FE में 7,000mAh की बैटरी मिलती है और यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फोन 1 से 100 प्रतिशत तक करीब 60 मिनट में चार्ज हो सकता है। इसमें bypass charging भी दी गई है। Vivo के मुताबिक 16 घंटे के लगातार इस्तेमाल के बाद भी फोन में 14 प्रतिशत तक बैटरी बच सकती है।

Vivo T5 Pro इस मामले में सबसे बड़ी 9,020mAh की Silicon Carbon बैटरी के साथ आता है। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और bypass charging का सपोर्ट मिलता है।

बैटरी क्षमता में T5 Pro सबसे आगे है, जबकि V70 FE और T5 Pro दोनों ही 90W चार्जिंग के साथ आते हैं। वहीं Vivo S2 की बैटरी और चार्जिंग बाकी दोनों से पीछे है।

भारत में कीमत

  • Vivo S2 की भारत में शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। यह कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है।
  • Vivo V70 FE की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।
  • वहीं Vivo T5 Pro की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है और इसके बेस मॉडल में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।

यह भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie ओटीटी पर कब और कहां होगी स्ट्रीम? जानें फिल्म की कहानी से लेकर कास्ट और अन्य डिटेल्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile