10,000 रुपये से कम में आने वाले 5 दमदार स्मार्टफोन्स, मई 2026 में खरीदने के लिए बेस्ट

10,000 रुपये से कम में आने वाले 5 दमदार स्मार्टफोन्स, मई 2026 में खरीदने के लिए बेस्ट

भारत में बजट स्मार्टफोन्स से लेकर मिड रेंज स्मार्टफोन्स तक वैरायटी ही वैरायटी मिलती है. इन स्मार्टफोन्स की केवल कीमत ही कम होती है लेकिन इनमें मिलने वाले फीचर्स एकदम धमाकेदार होते हैं. बढ़िया प्रोसेसर से लेकर लाजवाब कैमरा तक, इन स्मार्टफोन्स में वो सब है जो आज कल लोग एक स्मार्टफोन में चाहते हैं. अभी चल रही महंगाई में यह स्मार्टफोन्स एकदम कम दाम में ज्यादा काम करते हैं. इनमें 5G ही नहीं, बेहतरीन परफॉरमेंस भी मिलती है. अगर आप भी एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो बढ़िया फीचर्स के साथ आए और कम दाम का हो तो यहाँ हैं 5 ऐसे धमाकेदार स्मार्टफोन्स जो वैल्यू फॉर मनी हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme C71 (8,899 रुपये)

Realme C71 5G with 6300mAh battery Launched India Price under Rs 8000

बेहतरीन स्लिम डिज़ाइन के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में एक आकर्षक पल्स लाइट भी मिलती है. इसका यह सुंदर डिज़ाइन इसे यंग लोगों के लिए एक बढ़िया चॉइस बना देता है. इसमें अच्छे डिज़ाइन के साथ ही एक 6300mAh की बढ़िया बैटरी मिलती है. कंपनी का दावा है की इस स्मार्टफोन को केवल एक दिन चार्ज करके 2 दिन तक बिना किसी दिक्कत के चलाया जा सकते है. इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो 90Hz के दमदार रिफ्रेश रेट के साथ आता है. बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 का ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है. इसका 13MP का रियर कैमरा भी काफी बढ़िया है.

Poco C71 (8,999 रुपये)

Poco C71 launch date and key specs revealed

120Hz के दमदार रिफ्रेश रेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का बढ़िया IPS LCD डिस्प्ले मिलता है. फोटोग्राफी में रुची रखने वाले लोगों के लिए भी यह स्मार्टफोन काफी बढ़िया चॉइस क्योंकि इसमें 32MP का बढ़िया ड्यूल रियर कैमरा सेटअप 8MP के फ्रंट कैमरा के साथ मिलता है. इसमें एक बढ़िया 5200mAh की बैटरी मिलती है जो 15W की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसका Unisoc T7250 चिपसेट इसे परफॉरमेंस के मामले में लाजवाब बना देता है.

Lava Bold N2 Pro (7,999 रुपये)

Lava Bold N2 Pro 4G

अपने प्राइस के हिसाब से इस स्मार्टफोन में काफी बढ़िया फीचर्स मिल जाते हैं. इसका Unisoc T7250 चिपसेट इसकी जान है. इसमें मिलने वाला 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले 120Hz के धमाकेदार रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका 50MP का रियर कैमरा बेहतरीन तस्वीरें लेता है. इसकी 5000mAh की बड़ी बैटरी 18W तक की क्विक चार्जिंग के साथ आती है.

Infinix Smart 8 HD (6,699 रुपये)

Infinix Smart 8 launched_ 4 colors

Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन डिज़ाइन में भी स्टाइलिश है. इसमें लगा 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले 90Hz के दमदार रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस स्मार्टफोन का 8MP का फ्रंट कैमरा भी फोटोग्राफी में माहिर है और इसका 13MP + 0.08MP रियर कैमरा अच्छी तस्वीरें लेता है. इसकी 5000mAh की बैटरी इसे लंबी बैटरी लाइफ देती है और चार्जिंग के लिए इस स्मार्टफोन में USB C टाइप का पोर्ट मिलता है.

Itel Zeno 100 (7,999 रुपये)

इस स्मार्टफोन में लगा 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले 90Hz के बढ़िया रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है. इसमें एक Unisoc T7100 प्रोसेसर मिलता है जो परफॉरमेंस में ठीक – ठाक है. इसका 8MP का बेहतरीन रियर कैमरा 5MP के बढ़िया फ्रंट कैमरा के साथ आता है. इसमें एक 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो USB C टाइप का पोर्ट के माध्यम से चार्ज होती है.

यह भी पढ़ें: सस्ते में लॉन्च हुआ Oppo का नया फोन.. मिलती है 7000mAh की तोडू बैटरी, देखें अन्य फीचर

By: Ananya (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile