Realme C55 vs Redmi 10 Prime: 5 खास फीचर्स के बीच तुलना

Highlights

Reamle C55 21 मार्च को होने वाला है लॉन्च

Redmi 10 Prime की कीमत है 12,499 रुपये

15,000 रुपये से कम में आएगा Reamle C55

Realme जल्द ही बाजार में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। स्मार्टफोन को 21 मार्च को लॉन्च होने वाला है। Realme C55 मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। इसी प्रोसेसर को Redmi 10 Prime में भी देखा जा चुका है और जो 2021 में लॉन्च हुआ था। Realme ने अभी Reamle C55 के स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है लेकिन कई लीक्स ऑनलाइन नजर आए हैं। चलिए देखते हैं कौन-सा फोन है बेहतर: 

Realme C55 vs Redmi 10 Prime: Design 

Realme C55 की मोटाई 7.89mm है और लाइटवेट डिजाइन के साथ आने की उम्मीद है। फोन में कैप्सूल शेप का नौच मिलेगा जो iPhone 14 Pro जैसे डाइनैमिक आइलैंड जैसा है। डिवाइस में कैपेसिटिव फिंगरप्रिन्ट सेन्सर मिलेगा। 

Redmi 10 Prime प्लास्टिक बॉडी के साथ आएगा और इसे मॉडर्न डिजाइन दिया जाएगा। डिवाइस के बैक पर क्वाड-कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें बड़ा रेक्टैंग्यूलर कैमरा मॉड्यूल शामिल होगा। फोन की मोटाई 9.5mm और वज़न 192 ग्राम है। स्मार्टफोन को एस्ट्रल व्हाइट, फैन्टम ब्लैक और बिफ्रस्ट ब्लू रंगों में पेश किया गया है। 

Realme C55 vs Redmi 10 Prime: Display 

Realme C55 में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले को 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट दिया जाएगा। 

Redmi 10 Prime में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 90Hz होगी और इसे कॉर्निंग गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया जाएगा। 

Realme C55 vs Redmi 10 Prime: Performance

Realme C55 Mediatek Helio G88 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा जो एक एंट्री-लेवल SoC है। प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.0GHz है और इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। Realme C55 Android 13-आधारित Realme UI 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस होगा।

Redmi 10 Prime भी Mediatek Helio G88 चिपसेट के साथ आता है जिसे 4GB और 6GB रैम के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉइड 11-आधारित MIUI 12.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Redmi 10 Prime 6000mAh की बैटरी के साथ आता है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग और 9 वॉट की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme C55 vs Redmi 10 Prime: Camera

Realme C55 में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलेगा। 

Redmi 10 Prime में एक क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। 

Realme C55 vs Redmi 10 Prime: Price 

Realme ने Realme C55 की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक हुए सभी स्पेक्स बेसिक लेवल फोन की ओर इशारा करते हैं, तो मान सकते हैं कि फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी।

वहीं बात करें Redmi 10 Prime की तो इसे भारत में 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile