Digit.in

बेस्ट मोबाइल फोंस इन इंडिया जुलाई 2017

Highlights

हम यहाँ आपको भारत में मिलने वाले 10 सबसे बढ़िया स्मार्टफोंस की लिस्ट दे रहे हैं.तो चलिए देख लीजिये आखिर कौन-से हैं ये स्मार्टफोंस...

बेस्ट मोबाइल फोंस इन इंडिया जुलाई 2017

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी उन्नत हो रही है वैसे-वैसे स्मार्टफोंस भी और भी पॉवरफुल हो रहे हैं. अब स्मार्टफोंस पहले के मुकाबले ज्यादा काम कर सकते हैं. अब कई फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में 6GB की DDR4 रैम भी मौजूद है जो आज के दौर में आने वाले कई लैपटॉप में मौजूद रैम से भी ज्यादा है. अगर बात करें डिस्प्ले की तो आपके घर में जो टीवी होगा उसकी डिस्प्ले आज सिर्फ 1080 पिक्सल हो सकती है, वहीँ टॉप क्लास फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन के साथ आने लगी है. हम यहाँ आपको भारत में मिलने वाले 10 सबसे बढ़िया स्मार्टफोंस की लिस्ट दे रहे हैं.तो चलिए देख लीजिये आखिर कौन-से हैं ये स्मार्टफोंस...

Apple iPhone 7 Plus

Apple iPhone 7 Plus भले ही iPhone 6s Plus के जैसा दिखता है, लेकिन यह एक नया फ़ोन है. नए आईफ़ोन में जो दो मुख्य फीचर्स डाले गए हैं, वो हैं, इसका डुअल कैमरा सेटअप, जो की बहुत ही बढ़िया तस्वीरें लेता है. वहीँ इसमें एप्पल A10 चिप भी मौजूद है. यह चिप बहुत ही तेज़ काम करती है. यह वाटर और डस्ट प्रूफ भी है. इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले और 3GB की रैम भी दी गई है. यह 32/128/256GB स्टोरेज और 12+12MP डुअल रियर कैमरे और 7MP फ्रंट फेसिंग कैमरे और 2900mAh की बैटरी से लैस है.

Samsung Galaxy S8

Samsung Galaxy S8 का लुक बहुत ही खास है. इसमें Exynos 8895 चिपसेट भी दिया गया है जो इसे काफी तेज़ बनाता है. इसमें 18.5:9 यूनीविसियम आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है, जो इस फ़ोन को काफी कॉम्पैक्ट बनाता है. इसका कैमरा भी बहुत ही खास है, हालाँकि यह iPhone 7 Plus से ज्यादा बेहतर है. इसमें 5.8-इंच की डिस्प्ले, Exynos 8895 रैम, 4GB स्टोरेज, 12MP, 8MP कैमरा, 3000mAh बैटरी और एंड्राइड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद है.

Samsung Galaxy S8+

अगर आपको बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफ़ोन पसंद है तो यह आपको यह फ़ोन पसंद आ सकता है. इसमें 6.2-इंच की डिस्प्ले मौजूद है जो QHD रेजोल्यूशन से लैस है. यह एक AMOLED पैनल है. इसमें Exynos 8895 प्रोसेसर दिय गया है. अगर आप एक बड़ी डिस्प्ले वाला एंड्राइड स्मार्टफ़ोन लेना चाहते हैं तो आपको ये जरुर पसंद आएगा. इसमें 4/6GB की रैम, 64/128GB स्टोरेज, 12MP, 8MP, 3500mAh बैटरी जैसे फीचर्स मौजूद हैं.

Google Pixel XL

आखिरकर गूगल ने एक ऐसा फ़ोन बनाया है जो बाज़ार में उनके लिए काफी अच्छा साबित हुआ है. Google Pixel XL का डिज़ाइन, सॉफ्टवेर बहुत ही अच्छा है. इस फ़ोन का डिजाईन और सबकुछ गूगल ने ही बनाया है. इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर मौजूद है. यह बाज़ार में मौजूद सबसे बढ़िया एंड्राइड स्मार्टफोंस में से एक है. इसमें 2K डिस्प्ले मौजूद है. गूगल ने इस फ़ोन में बहुत ही बढ़िया कैमरा भी दिया है. इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 4GB की रैम, 32/128GB स्टोरेज, 12.3MP, 8MP कैमरा, 3450mAh बैटरी भी मौजूद है.

One Plus 5

इस फ़ोन में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. यह बाज़ार में मौजूद एक बहुत ही बढ़िया स्मार्टफ़ोन है. इसमें 6GB रैम और 8GB रैम का ऑप्शन मिलता है.यह एंड्राइड पर काम करता है. इसमें 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है.

Sony Xperia XZ Premium

इसमें 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है. यह 19MP के प्राइमरी कैमरे और 13MP का फ्रंट फेसिंग कैमरे से लैस है. इसमें 3230mAh की बैटरी भी मौजूद है.

Apple iPhone 7

हालाँकि Apple iPhone 7 में डुअल रियर कैमरा मौजूद नहीं है, लेकिन फिर भी इसका कैमरा बाज़ार में मौजूद एक अच्छा कैमरा है. इसमें एप्पल A10 चिप मौजूद है. इसमें 2GB की रैम , 32/128GB की स्टोरेज, 12MP, 7MP कैमरा, 1960mAh बैटरी भ मौजूद है. यह iOS 10.1 पर काम करता है.

LG G6

यह एक फंक्शनल फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन है. यह स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4GB की रैम से लैस है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है. यह 5.8-इंच की डिस्प्ले, 4GB की रैम, 64GB की स्टोरेज, 3300mAh की बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है.

Samsung Galaxy S7 Edge

इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले दी गई है और इसका रेजोल्यूशन 1440 पिक्सल है. इसमें Exynos 8890 प्रोसेसर भी मौजूद है. यह 4GB की रैम से लैस है. यह 32GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है. इसमें 12MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. यह 3600mAh की बैटरी और एंड्राइड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

OnePlus 3T

यह सस्ते में एक बढ़िया फ्लैगशिप है. इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 6GB की रैम, 64GB/128GB की स्टोरेज भी मौजूद है. यह 16MP के रियर और फ्रंट कैमरे से लैस है. इसमें 3400mAh की बैटरी दी गई है. यह एंड्राइड 7.0 एंड्राइड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर कम करता है.

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

View full profile

Recommended Articles