Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Galaxy Z Fold 8: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Samsung ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Fold 8 भारत समेत ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइस बेहद प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं और इनमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, Android 17 आधारित One UI 9 और ऐसे कई दमदार AI फीचर्स दिए गए हैं जो कोई भी यूज़र अपने फ्लैगशिप फोन में चाहता है। हालांकि डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स और कीमत आदि के मामले में दोनों के बीच कई अहम अंतर भी हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने अपने फोल्डेबल लाइनअप में बिल्कुल नया Ultra मॉडल पहली बार पेश किया है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि यह Galaxy Z Fold 8 से कैसे अलग है। आइए दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना करके जानते हैं कौन किस पर भारी है।
SurveySamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Galaxy Z Fold 8
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2504×2256 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 422ppi है। वहीं, इसका 6.5 इंच का FHD+ कवर डिस्प्ले भी Dynamic AMOLED 2X पैनल के साथ आता है। दोनों डिस्प्ले 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और विज़न बूस्टर फीचर को सपोर्ट करते हैं। फोन फोल्ड होने पर 8.9mm और अनफोल्ड होने पर 4.1mm मोटा है। इसका वजन 215 ग्राम है।

दूसरी ओर, Samsung Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1848×2448 पिक्सल और 403ppi पिक्सल डेंसिटी है। इसमें 5.5 इंच का WUXGA+ कवर डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 428ppi है। दोनों स्क्रीन 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और विज़न बूस्टर सपोर्ट करती हैं। यह फोन फोल्ड होने पर 9.7mm और अनफोल्ड होने पर 4.5mm मोटा है। इसका वजन 201 ग्राम है, यानी यह Ultra मॉडल से हल्का है।
दोनों स्मार्टफोन्स IP48 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Fold 8 दोनों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है। दोनों डिवाइस Android 17 आधारित One UI 9 पर चलते हैं।
स्टोरेज और RAM की बात करें तो दोनों फोन्स में 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 1TB तक के वेरिएंट उपलब्ध हैं। इसके अलावा दोनों में 5G, LTE, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Galaxy Z Fold 8 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP वाइड कैमरा OIS और 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम के साथ मिलता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फोन में कवर स्क्रीन और इनर डिस्प्ले दोनों पर 10MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

वहीं, Galaxy Z Fold 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP वाइड कैमरा OIS और 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम के साथ दिया गया है, जबकि दूसरा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस मॉडल में टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलता। कवर स्क्रीन और इनर डिस्प्ले दोनों पर 10MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5,000mAh डुअल बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी के अनुसार लगभग 30 मिनट में 67 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसके अलावा फोन में 20W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर फीचर भी मिलता है।
दूसरी तरफ Samsung Galaxy Z Fold 8 में 4,800mAh डुअल बैटरी दी गई है। इसमें भी 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 20W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह लगभग 30 मिनट में 63 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
भारत में कीमत
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को भारत में 12/256 GB के शुरुआती वेरिएंट के लिए 1,99,999 में पेश किया गया है। इसके अलावा 12/512 GB वेरिएंट 2,19,999 रुपये में और 16/1 TB वेरिएंट 2,59,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
बात करें Galaxy Z Fold 8 की तो इसके 12/256 GB वेरिएंट की कीमत 1,79,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं 12/512 GB वेरिएंट को 1,99,999 रुपये में और 16/1 TB वेरिएंट को 2,39,999 रुपये में लाया गया है।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs OnePlus N6 vs Nothing Phone 3a Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile