Samsung Galaxy S23 vs Galaxy A54? देखें दो लाइम-कलर फोंस में कितना है अंतर

Samsung Galaxy S23 vs Galaxy A54? देखें दो लाइम-कलर फोंस में कितना है अंतर
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S23 लाइम एडिशन आज होगा लॉन्च

Samsung Galaxy A54 भारत में लाइम कलर में उपलब्ध है

Samsung Galaxy S23 बनाम Galaxy A54

Samsung Galaxy S23 का लाइम एडिशन आज दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होने वाला है। इस एडिशन को Galaxy A54 से लिया गया है। चलिए देखते हैं कि ये Galaxy A-series फोन फ्लैगशिप से कितना अलग है। 

1. Samsung Galaxy S23 की बात करें तो Galaxy A54 की तुलना में यह हल्का और पतला फोन है। ये दोनों ही एक जैसे डिजाइन ऑफर करते हैं। हालांकि, S23 में आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम और फ्रन्ट व बैक पर गोरिला ग्लास विक्टस 2 की बदौलत मजबूत बनावट मिलती है। S23 में IP68 रेटिंग से बेहतर डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन भी मिलता है। A54 को IP67 सर्टिफिकेशन दिया गया है। 

2. फ्लैगशिप फोन में फ्लैगशिप चिपसेट क्वाल्कॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC मिलता है। वहीं बात करें Galaxy A54 की तो इसमें मॉडेस्ट प्रोसेसर Exynos 1380 SoC मिल रहा है। 

3. दोनों फोंस में 50MP का मुख्य कैमरा सेन्सर मिल रहा है जबकि अन्य कैमरा फीचर्स महंगे फोन में मिलने वाले हैं। S23 में दिया गया 3x टेलीफोटो ज़ूम लेंस Galaxy A54 में दिए गए 5MP मैक्रो मॉड्यूल से बेहतर है। 

samsung galaxy s23

फ्रन्ट कैमरा की बात करें तो Galaxy A54 में 32MP का बड़ा कैमरा है जबकि Galaxy S23 में दिया गया 12MP का सेन्सर बढ़िया काम करता है। 

वीडियो की भी बात करें तो Galaxy S23 के बैक कैमरा से 8K30 fps और फ्रन्ट से 4K60 fps शूट कर सकते हैं, जबकि Galaxy A54 के फ्रन्ट और बैक दोनों कैमरा से 4K 30 fps रिकार्डिंग कर सकते हैं। 

4. Samsung ने Galaxy A54 में 5000mAh की बड़ी बैटरी को रखा है जो 25W (PD) चार्जर के साथ आती है। Galaxy S23 में इसी चार्जिंग स्पीड के साथ 3900mAh की बैटरी मिल रही है। Galaxy S23 15W (Qi-compliant) वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। 

5. A54 में 120Hz FHD+ स्क्रीन मिल रही है जो 6.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है। Galaxy S23 हाई पीक ब्राइटनेस के साथ आती है और ओवरऑल क्वालिटी में बेहतर होनी चाहिए। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo