Samsung launched Galaxy M47 5G Price in India with 6000mAh battery 50MP Camera
Samsung ने हाल ही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया Galaxy M47 5G पेश किया है। यह 25000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ एक दमदार फोन है जो डिस्प्ले से लेकर ड्यूरेबिलिटी और परफॉर्मेंस तक ढेर सारी खूबियों के साथ आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 6 साल की लंबी अपडेट पॉलिसी है जो इस सेगमेंट के अन्य स्मार्टफोन्स में देखने को नहीं मिलती। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि कोई भी फोन हर मामले में परफेक्ट नहीं होता, किसी में अगर 10 खूबियां हैं तो एक कमी भी ज़रूर होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको नए Samsung Galaxy M47 को खरीदने के 5 और ना खरीदने का 1 कारण बता रहे हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खूबियां और खामियां जानना आपके लिए ज़रूरी है ताकि आपको यह समझने में आसानी हो कि आपकी ज़रूरतों के हिसाब से यह फोन आपके लिए सही रहेगा या नहीं। आइए सबसे पहले इसकी कीमतों पर एक नज़र डालते हैं।
यह फोन 4 जुलाई से Amazon Prime Day 2026 सेल और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसे Rogue Red और Blaze Blue कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा। ध्यान दें कि ऊपर लिस्ट की गई कीमतों में कूपन ऑफर और/या बैंक डिस्काउंट शामिल है।
Galaxy M47 एक 6.7-इंच FHD+ फ्लैट सुपर AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन के साथ मिलती है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है जिसे LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पर 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा है जबकि सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh बैटरी लगाई गई है जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह Android 16 पर आधारित OneUI 8.5 पर काम करता है।
Galaxy M47 की डिस्प्ले स्मूद, शार्प और वाइब्रेंट विजुअल्स देती है। कंपनी का दावा है कि इसमें यूज़र को हर पिक्सल में डिटेल और सटीक अनुभव मिलता है, यहां तक कि सबसे तेज़ धूप में भी स्क्रीन साफ नज़र आती है।
फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की सुरक्षा दी गई है। यह पानी और धूल से फोन का बचाव करती है। इसमें 4X स्क्रैच रेसिस्टेंस मिलता है और 2 मीटर तक से गिरने पर भी इसका कुछ नहीं बिगड़ता। इसका मतलब है कि आप इसे कहीं भी बाहर ले जाकर आराम से एन्जॉय कर सकते हैं, एडवेंचर में कोई समझौता नहीं होगा।
Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट इसकी परफॉर्मेंस को अच्छा खासा बूस्ट देता है। इसमें यूज़र्स बिना किसी परेशानी के मल्टीटास्किंग कर सकते हैं और गेमिंग भी लैग-फ्री रहती है। फ़ास्ट LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक इसकी परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने में मदद करती है।
Galaxy M47 की 6000mAh बैटरी इसे पूरे दिन ऑन रखती है। इसके साथ आपको 24 घंटे से ज्यादा की यूट्यूब स्ट्रीमिंग मिलती है, 8 घंटे से ज्यादा गेमिंग कर सकते हैं। फोन में बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी है जो उसे जल्दी गर्म होने से रोकता है। यानी गेम को ज्यादा पावर मिलती है और बैटरी पर दबाव भी नहीं पड़ता।
इस फोन के साथ कंपनी 6 साल के लंबे एंड्राइड ओएस अपडेट्स और 6 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स देने का वादा कर रही है। इसका मतलब आपको भविष्य में बार-बार अपडेट मिलते रहेंगे और फोन सुरक्षित भी रहेगा।
Samsung Galaxy M47 में केवल एक कमी यह है कि इसका सेल्फी कैमरा 12MP का है जो इसकी कीमत के लिए बहुत ही कम है। इस कीमत पर आने वाले अन्य फोन्स में 32MP तक का फ्रंट कैमरा आराम से मिल जाता है। हालांकि, कैमरा के बाकी स्पेक्स ठीक ठाक हैं।
यह भी पढ़ें: Vivo V70 FE कम प्राइस में क्या घर लाना चाहिए.. खरीदने के 4 और ना खरीदने का 1 कारण देखें