Samsung Galaxy F70 Pro vs Realme P4 Power vs Vivo T5 Pro: बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

Samsung ने भारत में अपना नया Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह Galaxy F70 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है और प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री करता है। इस फोन का मुकाबला इसी के आसपास की कीमत में आने वाले बड़ी बैटरी वाले Realme P4 Power 5G और Vivo T5 Pro 5G से माना जा रहा है। तीनों स्मार्टफोन 5G सपोर्ट, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी जैसी खूबियों के साथ आते हैं। हालांकि, कई मामलों में इन तीनों में काफी अंतर है। आइए तुलना करके जानते हैं कौन किस पर भारी पड़ता है।

Samsung Galaxy F70 Pro vs Realme P4 Power vs Vivo T5 Pro

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन का डिजाइन प्रीमियम है और यह One UI 8.5 के साथ Galaxy AI फीचर्स जैसे Circle to Search, Gemini Voice Assistant, AI Voice Transcription, Direct Voicemail और Now Bar को सपोर्ट करता है।

Realme P4 Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K 4D Curve+ HyperGlow डिस्प्ले दिया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और 1.07 बिलियन कलर्स के साथ आता है। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के अलावा ArmorShell प्रोटेक्शन भी मिला है।

Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, HDR10+, 2160Hz PWM डिमिंग और SGS Low Blue Light व Low Flicker सर्टिफिकेशन मिलता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है और कंपनी 6 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Realme P4 Power 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ HyperVision+ AI चिप भी मिलती है, जो बेहतर रिजॉल्यूशन और स्मूद फ्रेम रेट का दावा करती है। फोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी इसके लिए 3 साल के OS अपडेट और 4 सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कहती है।

Vivo T5 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 7000 वर्ग मिमी का VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें HDR सपोर्ट वाला 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme P4 Power 5G में 50MP Sony IMX882 OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Vivo T5 Pro 5G में 50MP Sony IMX882 OIS प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि यह फोन फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है।

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे से ज्यादा YouTube स्ट्रीमिंग, 8 घंटे से ज्यादा गेमिंग और करीब 12 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल का दावा करती है।

Realme P4 Power 5G में सबसे बड़ी 10001mAh सिलिकॉन-कार्बन Titan बैटरी दी गई है। यह 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 32.5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 932.6 घंटे तक स्टैंडबाय और 185.7 घंटे तक Spotify म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है।

Vivo T5 Pro 5G में 9020mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड के लिहाज से यह भी इस सेगमेंट के सबसे दमदार विकल्पों में शामिल है।

भारत में कीमत

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 25,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 29,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 34,999 रुपये में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत 23,999 रुपये रखी गई है।

Realme P4 Power 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 27,999 रुपये, जबकि 12GB + 256GB मॉडल 30,999 रुपये में आता है।

Vivo T5 Pro 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 39,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 3a vs Motorola Edge 70 Pro: स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By