Samsung Galaxy A57 vs Motorola Edge 70 Max vs Vivo V70 Elite: स्पेक्स और कीमत की तुलना

By

प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने के लिए अब सिर्फ ब्रांड का नाम काफी नहीं है। किसी फोन में शानदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर मिलता है, तो कोई कैमरा और बैटरी के मामले में आगे निकलता है। अगर आपको 60 हज़ार के अंदर एक नया और दमदार फोन चाहिए, तो मार्च में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A57, जुलाई में आया Motorola Edge 70 Max और फरवरी में पेश हुआ Vivo V70 Elite इसी सेगमेंट में आने वाले तीन बेहतरीन ऑप्शंस हैं। Samsung में 120Hz Super AMOLED+ डिस्प्ले और छह साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा है। Motorola में 144Hz QHD+ AMOLED स्क्रीन, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 7,100mAh की बैटरी मिलती है। वहीं Vivo में Zeiss ट्यून कैमरा और 50MP टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। आइए जानते हैं कि कीमत और फीचर्स के लिहाज से इन तीनों स्मार्टफोन्स में कौन किस पर भारी पड़ता है।

Samsung Galaxy A57 vs Motorola Edge 70 Max vs Vivo V70 Elite

डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy A57 में 6.7 इंच की Full-HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन में Samsung की Vision Booster टेक्नोलॉजी मिलती है। फोन का साइज 161.5×76.8×6.9mm और वजन 179 ग्राम है। यह Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है।

दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच की QHD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 1,440×3,168 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 7,000 निट्स तक है। इसमें 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 510ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 1 अरब से ज्यादा कलर्स का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 96.8 प्रतिशत है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन का वजन करीब 221 ग्राम और मोटाई 8.29mm है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है।

Vivo V70 Elite में 6.59 इंच की VM9 AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1,260×2,750 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है और इसमें 459ppi पिक्सल डेंसिटी और P3 वाइड कलर गैमट मिलता है। फोन का वजन करीब 194 ग्राम और मोटाई 7.59mm है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy A57 5G में Samsung Exynos 1680 चिपसेट मिलता है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलता है। Samsung ने इस फोन के लिए छह जनरेशन तक Android और One UI अपग्रेड के साथ छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Samsung Knox Vault भी दिया गया है।

Motorola Edge 70 Max में Qualcomm का 3nm टेक्नोलॉजी पर बना Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी क्लॉक स्पीड 3.8GHz तक है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 5,500 वर्ग मिलीमीटर है। यह Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी तीन साल तक OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

Vivo V70 Elite में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3GHz है। फोन में 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी इस फोन के लिए छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Samsung Galaxy A57 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 5MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके कैमरा सेटअप में Object Eraser, Best Face, Filters और Edit Suggestions जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं।

Motorola Edge 70 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें Sony LYT-710 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। इसमें 2-इन-1 लाइट सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Vivo V70 Elite में Zeiss ट्यूनिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा f/2.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50MP Super Telephoto कैमरा और f/2.2 अपर्चर वाला 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन से 4K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy A57 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकती है। इसमें Super Fast Charging 2.0 टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसके जरिए फोन को करीब 30 मिनट में 0 से 60 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

Motorola Edge 70 Max में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड और 25W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। बैटरी क्षमता के मामले में यह Samsung Galaxy A57 से काफी आगे है।

Vivo V70 Elite में 6,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस तरह Motorola और Vivo दोनों फोन में 90W चार्जिंग मिलती है, जबकि Motorola में वायरलेस चार्जिंग का विकल्प भी दिया गया है।

भारत में कीमत

Samsung Galaxy A57 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को 62,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 70 Max की भारत में कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 54,999 रुपये है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है।

वहीं, Vivo V70 Elite के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 56,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। टॉप वेरिएंट में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 61,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Tecno Spark 50s vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिज़ाइन, डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By