Redmi Turbo 5 Vs Nothing Phone 4a Vs Motorola Edge 70 Pro: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार हार्डवेयर के साथ आता है, जिसमें 7,540mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 100W फास्ट चार्जिंग और IP69K रेटिंग जैसी खूबियां शामिल हैं। इसकी कीमत ऐसे प्राइस सेगमेंट में रखी गई है, जहां इसका मुकाबला Nothing Phone 4a और Motorola Edge 70 Pro से होगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत भी 40,000 रुपये के अंदर है। आइए जानते हैं कि स्पेसिफिकेशन के मामले में तीनों फोन एक-दूसरे से कितने अलग हैं।
SurveyRedmi Turbo 5 Vs Nothing Phone 4a Vs Motorola Edge 70 Pro
डिस्प्ले की तुलना
डिस्प्ले की बात करें तो तीनों स्मार्टफोन AMOLED स्क्रीन के साथ आते हैं और हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। Motorola Edge 70 Pro में 6.8-इंच क्वाड कर्व्ड स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो इस तुलना में सबसे ज्यादा है।
Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Dolby Vision, HDR10+ सपोर्ट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

दूसरी ओर Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का AMOLED पैनल दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है। इसके अलावा इसमें कंपनी का सिग्नेचर Glyph-स्टाइल LED लाइटिंग सिस्टम भी मिलता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
प्रोसेसर की बात करें तो Redmi Turbo 5 और Motorola Edge 70 Pro लगभग समान स्तर पर नजर आते हैं। दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 सीरीज के चिपसेट से लैस हैं और इनमें UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट भी मिलता है। हालांकि, Motorola Edge 70 Pro में Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी दी गई है, जो इसे इस मामले में थोड़ी बढ़त देती है। वहीं Nothing Phone 4a में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
तीनों स्मार्टफोन्स Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं, हालांकि, तीनों की अपडेट पॉलिसी अलग-अलग है। Redmi Turbo 5, 4 बड़े OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देता है। वहीं Motorola Edge 70 Pro, 3 OS अपडेट के साथ 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है। इसके अलावा Nothing Phone 4a में भी 3 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे।

कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेटअप की बात करें तो Nothing Phone 4a और Motorola Edge 70 Pro दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला समर्पित टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद है।
Motorola Edge 70 Pro इस सेगमेंट में थोड़ा आगे निकलता है क्योंकि इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Redmi Turbo 5 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी क्षमता के मामले में Redmi Turbo 5 सबसे मजबूत दावेदार बनकर सामने आता है। इसमें 7,540mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो Motorola Edge 70 Pro की 6,500mAh और Nothing Phone 4a की 5,400mAh बैटरी से काफी बड़ी है।

चार्जिंग स्पीड की बात करें तो Redmi Turbo 5 में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं Motorola Edge 70 Pro 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जबकि Nothing Phone 4a में 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
भारत में कीमत
- Redmi Turbo 5 को 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के लिए 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
- वहीं Nothing Phone 4a का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला शुरुआती वेरिएंट 31,999 रुपये में आता है।
- इसके अलावा Motorola Edge 70 Pro का 8GB RAM and 256GB मॉडल 39,999 रुपये का है।
यह भी पढ़ें: Android 17 का रोलआउट शुरू, जानिए क्या हैं नए फीचर्स और कैसे डाउनलोड करें अपडेट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
