Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Samsung Galaxy A37: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Samsung Galaxy A37: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Redmi के सबसे नए और सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 ने आखिरकार भारत के बाज़ार में अपनी एंट्री कर ही ली है. अपनी दमदार 7540mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek के Dimensity 8500 अलट्रा चिपसेट की पावर के साथ यह स्मार्टफोन मिड रेंज स्मार्टफोन्स में सबसे नया और दमदार है. बड़ी बैटरी, बढ़िया चिपसेट और दमदार कैमरा के साथ इस स्मार्टफोन की तुलना कई मिड रेंज स्मार्टफोन्स के साथ की जा रही है जो लगभग एक जैसे दाम में आते हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं की यह स्मार्टफोन आम मिड रेंज स्मार्टफोन्स के आगे कैसा है तो यहां है इस स्मार्टफोन की Motorola Edge 70 Pro और Samsung A37 से तुलना.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Samsung Galaxy A37

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Redmi Turbo 5 एक प्रीमियम ग्लास पैनल और एल्युमीनियम फ्रेम के साथ आता है और देखने में काफी स्टाइलिश लगता है. इसमें एक 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने में सक्षम है. इसके डिस्प्ले में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसके साथ ही अपनी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिलती है.

6.8 इंच के Extreme AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाला Motorola Edge 70 Pro इन तीनों स्मार्टफोन्स में से सबसे दमदार डिस्प्ले के साथ आता है. इसके डिस्प्ले में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इसमें 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने की क्षमता है और यह स्मार्टफोन भी गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन के साथ आता है.

Samsung Galaxy A57

1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दिखाने में सक्षम Samsung Galaxy A37 का 6.7 इंच का सूपर AMOLED डिस्प्ले 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और इसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिलती है. इसके डिस्प्ले में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Redmi Turbo 5 में Android का v16 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलता है और यह HyperOS कस्टम UI के साथ आता है. इसमें MediaTek का दमदार Dimensity 8500 अलट्रा प्रोसेसर देखने को मिलता है जो Mali G720 GPU के साथ आता है. इसमें 8GB से लेकर 12GB तक की RAM का ऑप्शन मिलता है.

Motorola Edge 70 Pro में MediaTek का धमाकेदार Dimensity 8500 Extreme चिपसेट देखने को मिलता है जो दमदार परफॉरमेंस देता है. इसमें भी Mali G720 प्रोसेसर मिलता है जो बढिया ग्राफिक्स क्वालिटी देता है. इसमें Android के v16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही Hello UI की कस्टम UI देखने को मिलती है और इसमें 3 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स मिलती हैं.

Samsung Galaxy A37 स्मार्टफोन Samsung के अपने Samsung Exynos 1480 चिपसेट के साथ आता है और इसमें AMD का दमदार Xclipse 530 GPU देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें Android के v16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही Samsung की कस्टम Samsung One UI देखने को मिलती है और इसमें 3 साल तक की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स मिलती हैं.

कैमरा में किसका दबदबा?

50MP के प्राइमरी कैमरा और 8MP के अलट्रा वाइड एंगल के साथ आने वाले Redmi Turbo 5 का रियर कैमरा काफी अच्छी तस्वीरें खींचने में माहिर है और इसके साथ ही इसमें 20MP का एक बेहतरीन फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है.

Motorola Edge 70 Pro के रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसका 50MP का फ्रंट कैमरा बेस्ट इन क्लास है.

Samsung Galaxy A37 एक लाजवाब ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलता है और इसके साथ ही इसमें 12MP का एक बढ़िया फ्रंट कैमरा भी आता है.

बैटरी और चार्जिंग

7540mAh की बड़ी और दमदार बैटरी के साथ आने वाला Redmi Turbo 5 बैटरी के मामले में सबसे आगे है और इसमें अच्छी बैटरी के साथ ही 100W तक की हइपर चार्जिंग देखने को मिलती है जो करीब आधे घंटे में 51 प्रतीशत तक बैटरी को चार्ज कर देती है. Motorola Edge 70 Pro 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और इसमें 90W तक की टर्बो चार्जिंग मिलती है. Samsung Galaxy A37 एक बड़ी और शानदार 5000mAh की बैटरी के साथ आता है जो 45W तक की क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करता है और करीब आधे घंटे में 60 प्रतीशत तक चार्जिंग करने की क्षमता रखता है.

भारत में कीमत

Redmi Turbo 5 की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरु हो सकती है और इसका दाम इसके RAM ऑप्शंस पर निर्भर करता है. इसमें 8GB से 12GB तक के RAM ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं.

Motorola Edge 70 Pro के 8GB की RAM और 256GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 37,895 रुपये की है और इसके 12GB की RAM और 256GB की स्टोरेज के साथ आने वाले वेरिएंट का दाम 31,999 रुपये है.

Samsung Galaxy A37 के 8GB की RAM और 128GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 36,390 रुपये की है और इसके 8GB की RAM और 256GB की स्टोरेज के साथ आने वाले वेरिएंट का दाम 40,920 रुपये है.

यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 vs OnePlus Nord 6: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile