भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपर-मिडरेंज और बजट सेगमेंट की जंग अब पूरी तरह से ‘बैटरी लाइफ’ और ‘डिस्प्ले क्वालिटी’ के आसपास आ चुकी है। हर एक फोन ब्रांड इस समय एक दमदार डिस्प्ले के अलावा एक बड़ी बैटरी वाले फोन को लॉन्च करने को लेकर रेस में शामिल हो चुका है। अभी तक बहुत से फोन्स 8000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो चुके हैं, हालांकि 10000mAh की बैटरी वाले फोन्स भी बाजार में दस्तक दे रहे हैं और लॉन्च होते जा रहे हैं। 8000mAh की बैटरी को अगर देखा जाए तो Realme 16T इस श्रेणी में आता है और इसका बजट भी कम ही है। हालांकि, अब इसी रेस में Redmi Note 17 भी जुड़ चुका है।
कंपनी ने अपने Redmi Note 17 को इंडिया के बाजार में 8000mAh की ही बैटरी के साथ लॉन्च कर दिया गया है। अगर आपका बजट 25,000 से 30,000 रुपये के बीच है और आप एक दमदार 5G फोन की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास अब Realme 16T के तौर पर एक महीने पुराना एक फोन है और एक नया फोन Redmi Note 17 के तौर पर आपको मिल जाने वाला है। हालांकि, इसके अलावा Vivo T5 Pro को भी इस श्रेणी में रखा जा सकता है, क्योंकि यह इसी बजट में आपको एक बड़ी 9020mAh की बैटरी ऑफर करता है। आज हम यहाँ इन तीनों ही फोन्स की तुलना करने वाले हैं। यहाँ आपको Redmi Note 17 VS Realme 16T VS Vivo T5 Pro के कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना आदि देखने को मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि आपके लिए इस तुलना के आधार पर कौन सा फोन बेस्ट हो सकता है।
Redmi Note 17 5G को कंपनी की ओर से एक 6.9-इंच का TrueColour AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गेमट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने डिस्प्ले को ज्यादा सुरक्षित रखने के लिए Corning Gorilla Glass 7i का सपोर्ट भी दिया है, फोन में IP65 रेटिंग और HydroTouch 2.0 टेक्नोलॉजी आदि भी मिल जाती है।
8,000mAh की जम्बो बैटरी होने के बाद भी यह फोन केवल 8.4mm साइज़ में आता है। इसके अलावा अगर Realme 16T 5G को देखते हैं तो इस फोन में एक 6.8-इंच का flat LCD पैनल मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें ‘Gleaming Wings’ डिज़ाइन के अलावा IP69 Pro रेटिंग मिलती है। फोन के साइज़ को देखा जाए तो यह केवल 8.88mm का है।
इसके साथ साथ अगर Vivo T5 Pro 5G को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में एक 6.83-इंच का 1.5K (1260×2800 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मौजूद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ एक दमदार फोन बन जाता है। इसके साथ साथ फोन में HDR10+ सपोर्ट भी मिल जाता है, डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 की मजबूत रेटिंग भी फोन के लिए अच्छी बात है।
Redmi Note 17 5G में 4nm प्रोसेस पर निर्मित Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेसर को 48 महीनों के लेग-फ्री एक्सपीरियंस के लिए ट्यून किया गया है। इसमें 10,416mm² की ग्रेफाइट कूलिंग लेयर और लॉन्ग-टर्म फ्लुएंसी इंजन मिलता है। फोन को कंपनी ने Android 16 का सपोर्ट दिया है और इसमें HyperOS 3 का सपोर्ट भी मिल जाता है। कंपनी के अनुसार फोन को 4 साल के OS अपग्रेड और इसके साथ ही 6 साल के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट भी मिलने वाला है। इसका मतलब है कि यह फोन 2032 तक अच्छे से काम करने वाला है।
अगर Realme 16T 5G को देखा जाए तो इस फोन में कंपनी के ओर से MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है जो 6nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसके अलावा फोन में आपको एक Flux Engine सिस्टम भी मिलता है, जो यूजर अनुभव को अच्छा करता है। इस फोन को कंपनी ने Android 16 आधारित Realme UI 7 पर लॉन्च किया था। और इसमें भी कंपनी 6 साल के स्मूद परफॉर्मेंस विंडो का वादा करती है। Vivo T5 Pro 5G को देखते हैं तो इसमें भी एक क्वलकॉम प्रोसेसर की जानकारी मिलती है। फोन को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 (2.7GHz) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। इसमें 7,000 sq mm एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मौजूद है। यह फोन Android 16 पर लॉन्च हुआ था।
Redmi Note 17 5G में 50MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो 2x इन-सेंसर ज़ूम, AI HDR और डेडिकेटेड नाइट मोड आदि के सपोर्ट से लैस है। फोन के फ्रन्ट पर कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। अगर Realme 16T 5G को देखा जाए तो यह फोन 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी रियर कैमरा (LumaColor एल्गोरिदम और AI Portrait Glow के साथ) से लैस है, इसके अलावा इसमें एक 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर कंपनी ने एक 16MP का सेल्फी कैमरा रखा है।
Vivo T5 Pro 5G को देखा जाए तो यह फोन एक 50MP के मेन कैमरा से लैस है, यह Sony IMX882 सेंसर (OIS और 10x लॉसलेस ज़ूम के साथ) और 2MP के Bokeh कैमरा से लैस है। फ्रंट पर इस फोन में एक 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, इस फोन में आपको दोनों ही कैमरा पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है।
Redmi Note 17 5G में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर 2.5 दिनों का बैकअप देने में सक्षम बताई जा रही है। इसमें 45W टर्बो चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग मिलती है। Realme 16T 5G में भी 8,000mAh की Titan बैटरी दी गई है, जो 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के सपोर्ट से लैस है।
Vivo T5 Pro 5G में इस सेगमेंट की सबसे बड़ी 9,020mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है, जो 90W की सुपरफास्ट वायर्ड चार्जिंग क्षमता के साथ इन दोनों ही फोन्स के मुकाबले बड़ी है।
Redmi Note 17 को इंडिया के बाजार में 27,999 रुपये की कीमत में 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज के लिए लॉन्च किया गया है। इसके अलावा अगर आप इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो आपको यह 30,999 रुपये की कीमत में मिलने वाला है। हालांकि, दोनों ही फोन्स पर आपको 3000 रुपये का बैंक ऑफर मिल रहा है। Redmi Note 17 फोन को इंडिया में 12 अगस्त को सेल के लिए लाया जाने वाला है। इस फोन को आप Amazon India के अलावा Xiaomi की Website और Retail Partners के साथ साथ Amazon India से भी खरीद पाएंगे।
Realme 16t के लॉन्च प्राइस को देखते हैं तो इस फोन को 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में 29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल के अलावा फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने क्रमश: 31,999 रुपये और 34,999 रुपये में लॉन्च किया था। फोन की सेल Flipkart और Realme India पर हो रही है।
Vivo T5 Pro की कीमत को देखते हैं तो यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन के टॉप मॉडल यानि 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने 33,999 रुपये में और इसके ऊपर वाले मॉडल को कंपनी ने 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज के साथ 33,999 रुपये में लॉन्च किया था। फोन को Flipkart और Vivo India से खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: POCO M8 Power VS Vivo T5 Lite VS Realme P4R: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, प्राइस और स्पेक्स की तुलना