Redmi 17 5G vs Vivo Y31T 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Redmi 17 5G vs Vivo Y31T 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Redmi 17 5G को आज भारतीय बाजार में बजट 5G सेगमेंट के तहत लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। 25,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में इसका मुकाबला कई स्मार्टफोन्स से है क्योंकि हाल ही में Poco, Vivo और Motorola समेत कई ब्रांड्स ने अपने डिवाइसेज़ को इसी कीमत पर पेश किया है। हालांकि, इस आर्टिकल में हम Redmi 17 5G की तुलना स्पेक्स, फीचर्स और कीमत के आधार पर Vivo Y31T 5G से कर रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi 17 5G vs Vivo Y31T 5G

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Redmi 17 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 825 निट्स और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन का वजन करीब 232 ग्राम और मोटाई 8.8mm है। इसे Absolute Black, Endless Blue और Eternal Orange रंगों में पेश किया गया है। IP64 रेटिंग भी मिलती है।

वहीं Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD पैनल है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,250 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसका कलर गैमट 83 प्रतिशत NTSC है और फोन को IP68+IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन 219 ग्राम और मोटाई 8.39mm है। यह Crimson Red, Golden Mist और Seashore कलर में आता है।

Xiaomi launched Redmi 17 5G in India Price sale features and specs

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Redmi 17 5G में 4nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Adreno GPU, 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन HyperOS 3 पर आधारित Android 16 पर चलता है।

Vivo Y31T 5G में 4nm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह OriginOS 6 आधारित Android 16 पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Redmi 17 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का f/2.05 फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Vivo Y31T 5G में भी डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का f/2.0 मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का f/2.4 Bokeh सेंसर है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का f/2.05 कैमरा दिया गया है। यह 1080p/60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Vivo Y31t launched in India know the complete details

बैटरी और चार्जिंग

Redmi 17 5G में 7,900mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

दूसरी ओर, Vivo Y31T 5G में 7,200mAh की बैटरी है, जिसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। यानी बैटरी क्षमता और चार्जिंग के मामले में Redmi 17 5G आगे है।

भारत में कीमत

Redmi 17 5G की शुरुआती कीमत 6GB+128GB मॉडल के लिए 23,999 रुपये है, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। फोन की बिक्री 10 सितंबर से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर होगी।

Vivo Y31T 5G की कीमत 4GB+128GB मॉडल के लिए 25,999 रुपये से शुरू होती है। 6GB+128GB वेरिएंट 29,999 रुपये और 6GB+256GB मॉडल 34,999 रुपये में आता है।

यह भी पढ़ें: Philips S7221 5G vs OnePlus N6x 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile