Realme P4x बनाम Realme P4R 5G: 20 हजार रुपये में डिजाइन, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

Realme P4x में FHD+ डिस्प्ले मिलता है, इसमें दमदार प्रोसेसर को भी स्थान दिया गया है।

Realme P4R 5G में एक 8000mAh की बैटरी मिलती है, जो फोन को एक खास डिवाइस बनाती है।

दोनों Realme फोन्स में 50MP कैमरा के अलावा, अच्छी डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।

Realme के पास लगभग लगभग सभी बजट में फोन्स मौजूद है, लेकिन कंपनी का बजट सेगमेंट सभी को लंबे समय से रास आता है। आज हम दो Realme Budget Phones की बात करने वाले हैं। असल में Realme P4x के साथ साथ Realme P4R स्मार्टफोन्स को लेकर हम चर्चा करेंगे और जानने कि स्पेक्स और फीचर आदि के आधार पर आपके लिए कौन सा फोन्स अच्छा हो सकता है, अगर लिस्टिंग प्राइस को देखा जाए तो यह फोन इस समय ऑनलाइन बाजार में 20,186 रुपये और 18,339 रुपये के प्राइस में लिस्ट हैं। यहाँ हम आपको इन दोनों ही रियलमी फोन्स के बारे में आपको बताएंगे, आप डिजाइन, कैमरा, फीचर, स्पेक्स, बैटरी और अन्य के बारे में जानकारी लेने वाले हैं, खासकर आप इन दोनों ही फोन्स के स्पेक्स को बारीकी से जानने भी वाले हैं। आइए दोनों ही फोन्स की तुलना शुरू करते हैं और इनके बारे में जानते हैं।

Performance वाइज़ किस डिवाइस का पलड़ा भारी

Realme P4x में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है, इस प्रोसेसर को कंपनी की ओर से 4nm प्रोसेस पर निर्मित किया गया है, इसके AnTuTu Score को देखा जाए तो यह लगभग लगभग 9,74,831 के आसपास है। इसका मतलब है कि यह फोन परफॉरमेंस के मामले में बढ़िया माना जा सकता है। दूसरी ओर, Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, यह 6nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसके AnTuTu Score को देखा जाए तो यह 6,03,216 के आसपास है।

अगर परफॉरमेंस को बारीकी से परखा और देखा जाए तो Realme P4x लगभग डेढ़ गुना आगे नजर आता है। गेमिंग टेस्ट को भी अगर देखा जाए तो इसमें भी Realme P4x का Wild Life Extreme Score 1,017 के आसपास है। वहीं, अगर यही स्कोर Realme P4R 5G का देखा जाए तो यह लगभग लगभग 386 के आसपास का है। यहाँ सभी कुछ देखने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि Realme P4x परफॉरमेंस के मामले में दमदार है।

डिस्प्ले किस फोन का ज्यादा बेहतर?

यहाँ दोनों नही Realme Phones में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, दोनों ही फोन्स में कंपनी की ओर से LCD Panel दिया गया है। Realme P4x में FHD+ यानि 1080×2400 Pixels का रेजोल्यूशन मिलता है, इसके अलावा Pixel Density 391 PPI के आसपास मिलती है। वहीं, Realme P4R 5G में सिर्फ HD+ यानि 720×1570 Pixels का Resolution मिलती है, इसकी Pixel Density 254 PPI के आसपास है। ऐसे में दोनों ही फोन्स की डिस्प्ले पर चाहे रिफ्रेश रेट एक जैसा हो लेकिन दोनों के बीच बाद अंतर आपको देखने को मिलता है। अगर बारीकी से देखा जाए तो Realme P4x की स्क्रीन ज्यादा शार्प और क्लियर नजर आती है। वहीं, Realme P4R 5G की Screen थोड़ी बड़ी है, 6.8 इंच बनाम 6.72 इंच, लेकिन Resolution कम होने की वजह से वो फायदा काफी हद तक कम हो जाता है। दोनों ही फोन्स की Peak Brightness की बात करें तो P4R 5G में 1200 Nits मिलती है जबकि P4x में 950 Nits के आसपास है। ऐसे में यहाँ Realme P4R को इस मामले में अच्छा माना जा सकता है।

कैमरा के लिहाज से कौन से फोन्स में ज्यादा दम?

दोनों में 50MP का Primary Rear Camera मिलता है, इसमें f/1.8 Aperture और Phase Detection Autofocus भी है। दोनों फोन्स के बीच फर्क यह है कि Realme P4x में एक 2MP Mono Camera अलग से मिल जाता है, इसके अलावा Realme P4x 4K Video Recording कर सकता है जबकि Realme P4R 5G सिर्फ Full HD पर ही सिमट जाता है। दोनों ही फोन्स में 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।

Realme Phones की बैटरी कितनी दमदार

बैटरी के मामले में Realme P4R 5G काफी आगे नजर आता है। इसमें एक 8000mAh की बैटरी मिलती है, जबकि Realme P4x में एक 7000mAh की बैटरी मिलती है। PCMark Battery Test में P4x 17 घंटे 38 मिनट तक चला है, जबकि Realme P4R 5G यहाँ 15 घंटे के लिए सरवाइव कर पाया है।

दोनों ही Realme Phones के अन्य फीचर

Realme P4x में Stereo Speakers दिए गए हैं जबकि P4R 5G में इसका जिक्र नहीं है। जो लोग Phone पर Videos देखते हैं, Music सुनते हैं या Gaming करते हैं, उनके लिए Stereo Speakers एक बड़ा Plus Point है। Realme P4x में IP64 Rating है जो डस्ट आदि से पूरी सुरक्षा के अलावा पानी से भी कुछ हद तक फोन को बचा लेती है। वहीं Realme P4R 5G में IP65 है जो थोड़ी बेहतर है, इसमें पानी से ज्यादा सुरक्षा मिल जाती है।

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 100 Lite 5G बनाम Realme P4 Lite: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :