Realme P4R vs Realme P4 Power: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Realme P4R vs Realme P4 Power: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Realme ने बजट से मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4R भारतीय बाजार में 10 जून 2026 को लॉन्च किया था। इसी सीरीज का Realme P4 Power कंपनी पहले से बेच रही है, ऐसे में नया फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए दोनों मॉडल्स के बीच चुनाव करना आसान नहीं होगा। दोनों स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर, बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ जैसी खूबियों के साथ आते हैं। अगर आप इनमें से किसी एक फोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां दोनों डिवाइसेज़ के डिज़ाइन, डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य स्पेक्स की तुलना की गई है। आइए देखते हैं दोनों में कौन किस पर भारी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme P4R vs Realme P4 Power

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Realme P4R में कंपनी ने आर्मरशेल टफ बिल्ड का इस्तेमाल किया है, जो मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस देता है। यह तकनीक फोन को सामान्य गिरने या झटकों से बेहतर सुरक्षा देने के लिए तैयार की गई है। डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्लोटिंग लाइट डिजाइन दिया गया है, जिसमें रिफ्लेक्टिव फिनिश देखने को मिलती है। इसके कैमरा मॉड्यूल के साथ एक खास लाइट रिंग भी मौजूद है, जो इसे अलग पहचान देती है।

वहीं, Realme P4 Power का डिजाइन भारत की पर्ल अकैडमी के सहयोग से तैयार किया गया है। इसमें गोल किनारों और पीछे की तरफ हल्के कर्व दिए गए हैं, जिससे फोन हाथ में अधिक आरामदायक महसूस होता है। बैक पैनल पर मैट फिनिश और कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर ट्रांसपेरेंट डिजाइन एलिमेंट इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

Realme P4R 5G with 8000mah battery launched under 20k in India

डिस्प्ले की तुलना

दोनों स्मार्टफोन में 6.8 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसकी मदद से स्क्रॉलिंग स्मूद रहती है, गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है और एनिमेशन भी काफी फ्लूइड दिखाई देते हैं।

हालांकि, दोनों की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में अंतर है। Realme P4R में IPS LCD पैनल दिया गया है, जबकि Realme P4 Power AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। AMOLED स्क्रीन जरूरत पड़ने पर अलग-अलग पिक्सल बंद कर सकती है, जिससे गहरा ब्लैक कलर, बेहतर कॉन्ट्रास्ट, ज्यादा सटीक रंग और बेहतर पावर एफिशिएंसी मिलती है। इसी वजह से डिस्प्ले के मामले में Realme P4 Power को बढ़त मिलती है।

परफॉर्मेंस का अंतर

प्रोसेसर की बात करें तो Realme P4R में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। यह 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर TSMC की 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है और 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है और इसमें Mali-G57 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स से जुड़े कामों को स्मूद तरीके से संभालता है।

दूसरी तरफ Realme P4 Power में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलता है। यह TSMC की 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है और 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड हासिल कर सकता है। इसके साथ Mali-G615 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है। कुल मिलाकर प्रोसेसर के मामले में Realme P4 Power, Realme P4R से थोड़ा आगे नजर आता है।

Realme P4 Power Realme P4 P4x and P4 lite India price increased Check New Prices

कैमरा और बैटरी

Realme P4 Power में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं, Realme P4R में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी की बात करें तो Realme P4R में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दूसरी ओर Realme P4 Power इससे भी बड़ी 10,001mAh बैटरी के साथ आता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है और इसकी चार्जिंग स्पीड 80W है।

भारत में कीमत

कीमत की बात करें तो Realme P4R के बेस वेरिएंट की कीमत Flipkart पर 18,999 रुपये रखी गई है, जो 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए है। वहीं Realme P4 Power का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 25,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: बिना फिजिकल आधार भी ट्रेन में नहीं कटेगा चालान; UIDAI लाया ये नया ऑप्शन

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile