Realme P4R 5G vs Vivo T4R 5G: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Realme P4R 5G vs Vivo T4R 5G: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 8,000mAh बैटरी और दमदार बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है। दूसरी ओर, Vivo T4R 5G पिछले साल लॉन्च हुआ था और अपने स्लिम डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कैमरा सेटअप की वजह से चर्चा में रहा। दोनों फोन डिज़ाइन, स्पेक्स और कीमत के मामले में एक-दूसरे को आमने-सामने की टक्कर देते हैं। अगर आप 20,000 रुपये के आसपास नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि Realme P4R 5G और Vivo T4R में कौन-सा फोन ज्यादा बेहतर साबित होता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme P4R 5G vs Vivo T4R 5G

डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिजाइन के मामले में Vivo T4R अधिक प्रीमियम नजर आता है। यह सिर्फ 7.39mm मोटा है और इसका वजन 183.5 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। फोन में 6.77-इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

वहीं Realme P4R 5G में 6.8-इंच का बड़ा Sunlight Display दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। हालांकि इसका डिस्प्ले AMOLED नहीं है, लेकिन ज्यादा रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान स्मूद अनुभव देता है। मजबूती के मामले में दोनों फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं, जबकि Vivo को IP68/IP69 रेटिंग और Realme को IP65 रेटिंग मिली है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे अधिकतम 6GB LPDDR4X RAM के साथ जोड़ा गया है। फोन Realme UI 7.0 पर चलता है और इसमें 5,300mm AirFlow Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम मिलता है।

दूसरी तरफ Vivo T4R में ज्यादा शक्तिशाली MediaTek Dimensity 7400 5G चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। Vivo का दावा है कि यह 20,000 रुपये से कम कीमत में सबसे तेज Android स्मार्टफोन है। फोन Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है और इसे 2 साल के Android अपडेट तथा 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कुल मिलाकर परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में Vivo T4R स्पष्ट बढ़त हासिल करता है।

कैमरा में कौन आगे?

फोटोग्राफी के लिए Realme P4R 5G में 50MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur और AI Portrait Glow जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वहीं Vivo T4R में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। खास बात यह है कि इसका 32MP फ्रंट कैमरा और रियर कैमरा दोनों 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। बेहतर सेंसर, हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट की वजह से कैमरा विभाग में Vivo T4R आगे दिखाई देता है।

Vivo T4R Launched In India

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Realme P4R 5G सबसे बड़ा आकर्षण है। इसमें 8,000mAh की बड़ी Titan Battery दी गई है, जिसे कंपनी तीन दिन तक चलने का दावा करती है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग फीचर के साथ आता है। कंपनी ने 7 साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने का भी दावा किया है।

दूसरी ओर Vivo T4R में 5,700mAh बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें भी बायपास चार्जिंग फीचर मौजूद है, लेकिन बैटरी क्षमता के मामले में यह Realme से काफी पीछे है।

यदि आपकी प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ है, तो Realme P4R 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

भारत में कीमत

Realme P4R 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

वहीं Vivo T4R की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 17,499 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB + 256GB और 12GB + 256GB मॉडल क्रमशः 19,499 रुपये और 21,499 रुपये में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मी में AC की कूलिंग हो गई है कम? सिर्फ एक बाल्टी पानी से मिलने लगेगी नए AC जैसी ठंडक, बिल भी होगा कम

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile