Realme Narzo 100x vs Realme P4R vs Samsung Galaxy M47: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Realme Narzo 100x vs Realme P4R vs Samsung Galaxy M47: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Realme ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आता है। इन खूबियों के साथ यह 25000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में Realme P4R और Samsung Galaxy M47 को आमने-सामने की टक्कर देता है। इस आर्टिकल में हम इन तीनों स्मार्टफोन्स के डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना कर रहे हैं। आइए देखते हैं तीनों में कौन किससे आगे निकलता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme Narzo 100x vs Realme P4R vs Samsung Galaxy M47

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Realme Narzo 100x 5G में 6.8-इंच का HD+ (720×1570 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले में 1,200 निट्स तक हाई ब्राइटनेस मोड मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Panda-1681 ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। फोन ArmorShell Protection के साथ आता है और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस टेस्ट पास कर चुका है।

Realme P4R एक काफी स्लीक और अच्छे डिज़ाइन के साथ आता है और इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है जो HD+ रेसोलूशन के साथ आता है और इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसके साथ ही इसमें 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी देखने को मिलती है।

Realme Narzo 100x 5G Launched in India

Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन भी दिखने में काफी स्टाइलिश है और इसमें कलर ऑप्शंस भी काफी बढ़िया मिलते हैं। यह स्मार्टफोन 6.66 इंच के सूपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ ही FHD+ रेसोलुशन और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Realme Narzo 100x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,300mm² AirFlow Vapour Chamber Cooling System मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है।

Realme P4R में MediaTek के Dimensity 6300 चिपसेट के साथ ही Mali-G57 GPU मिलता है और यह स्मार्टफोन Android 16 को भी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें 2 साल की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 3 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलती हैं और यह स्मार्टफोन ColorOS कस्टम UI को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन Qualcomm के एक लाजवाब Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें Adreno 710 GPU भी मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 को तो सपोर्ट करता ही है लेकिन इसमें 6 साल की ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स के साथ ही 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स और Samsung One UI का सपोर्ट भी मिलता है।

Realme P4R with 8000mah battery gets Price discount with bank offer on Flipkart

कैमरा में किसका दबदबा?

फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 100x 5G में AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें AI Assistant for Notes, AI Eraser, AI Portrait Lighting और AI Pulse Light जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Realme P4R में मिलने वाले सिंगल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है जिसके साथ ही इसमें 8MP का एक फ्रंट कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन में एक लाजवाब ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा आता है। इसमें 12MP का एक बढ़िया फ्रंट कैमरा मिलता है. कैमरा के मामले में यह स्मार्टफोन बाकी दोनों फोन्स से आगे है।

बैटरी और चार्जिंग

Realme Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक गेमिंग का साथ दे सकता है।

Samsung Galaxy M47 5G Phone price drop discount on amazon

Realme P4R स्मार्टफोन 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है जिसमें 45W तक की Super VOOC चार्जिंग के सपोर्ट मिलता है जो इस स्मार्टफोन को करीब 1 से 2 घंटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज करता है।

Samsung Galaxy M47 स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी के साथ ही 45W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और यह स्मार्टफोन रोज़ के काम में आसानी से ज्यादा समय तक चल जाता है।

भारत में कीमत

भारत में Realme Narzo 100x 5G की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी सभी वेरिएंट पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 2,000 रुपये का जनरल डिस्काउंट दे रही है। इसकी बिक्री 22 जुलाई से Realme India की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर शुरू होगी।

Realme P4R स्मार्टफोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले शुरुआती वेरिएंट की कीमत भारत में 18,549 रुपये है। Samsung Galaxy M47 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भारत में 25,999 रुपये से शुरू होता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Unpacked 2026 से पहले सामने आया Galaxy Z Fold 8, Flip 8 का लुक! देखें

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile