Realme Narzo 100x vs OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अब बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतर कैमरा जैसे फीचर्स तेजी से आम हो रहे हैं। Realme Narzo 100x 5G, OnePlus N6x और Vivo T5 Lite 5G भी इसी सेगमेंट के तीन लेटेस्ट ऑप्शन हैं। तीनों फोन्स में 5G कनेक्टिविटी और बड़ी डिस्प्ले मिलती हैं, लेकिन इनके प्रोसेसर, कैमरा और चार्जिंग आदि जैसे फीचर्स में कुछ अंतर हैं। आइए तीनों की आपस में तुलना करके जानते हैं कि कौन क्या ऑफर करता है और लगभग एक जैसी कीमत के बावजूद कौन सबसे दमदार है।
SurveyRealme Narzo 100x vs OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite
डिजाइन और डिस्प्ले
Realme Narzo 100x 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1570 पिक्सल है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इसमें 90.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 254ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। हाई ब्राइटनेस मोड में इसकी स्क्रीन 1,200 निट्स तक ब्राइटनेस दे सकती है। डिस्प्ले को Panda-1681 ग्लास की सुरक्षा मिली है।
OnePlus N6x में भी 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1570 पिक्सल है। हालांकि, इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और पिक्सल डेंसिटी 254ppi है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। इसमें डार्क मोड, आई प्रोटेक्शन, कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट और अलग-अलग स्क्रीन कलर मोड जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन MIL-STD-810H durability certification के साथ आता है।
वहीं Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। इसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन 260ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट भी मिलता है और फोन को IP65 रेटिंग प्राप्त है।

डिस्प्ले के लिहाज से Realme Narzo 100x 5G का 144Hz रिफ्रेश रेट इसे बाकी दोनों से आगे रखता है, जबकि Vivo T5 Lite 5G का डिस्प्ले साइज़ थोड़ा छोटा है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Realme Narzo 100x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU, 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। गर्मी को नियंत्रित करने के लिए इसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर का AirFlow Vapour Chamber Cooling System दिया गया है।
OnePlus N6x में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट है। इसमें 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने फोन में 13,280 वर्ग मिलीमीटर के heat dissipation area वाला vapour chamber cooling system दिया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है।
Vivo T5 Lite 5G में भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। यह 6nm प्रोसेस पर तैयार चिपसेट है, जिसमें दो performance cores 2.4GHz तक और छह efficiency cores 2.0GHz तक की स्पीड पर चलते हैं। फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
इस तुलना में Realme और Vivo में समान Dimensity 6300 चिपसेट है, जबकि OnePlus N6x में Dimensity 6360 Apex दिया गया है।

कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेटअप के मामले में Realme Narzo 100x 5G में AI-बेस्ड डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में AI Eraser, AI Assistant for Notes, AI Portrait Lighting और AI Pulse Light जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
OnePlus N6x में पीछे की तरफ सिर्फ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें f/2.2 अपर्चर, CMOS सेंसर, ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन अधिकतम 1080p रिजॉल्यूशन पर 30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
Vivo T5 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और Sony IMX852 सेंसर दिया गया है। इसके साथ 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है।
स्पेसिफिकेशन के आधार पर Realme Narzo 100x 5G में रियर और फ्रंट दोनों कैमरों के मामले में ज्यादा रिजॉल्यूशन मिलता है। OnePlus N6x का कैमरा हार्डवेयर इन तीनों में सबसे साधारण नजर आता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी क्षमता की बात करें तो Realme Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर फोन से 12 घंटे तक गेमिंग की जा सकती है।

OnePlus N6x में 7,000mAh बैटरी है। यह 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। यानी बैटरी क्षमता अच्छी होने के बावजूद चार्जिंग स्पीड बाकी दोनों फोन से कम है।
दूसरी ओर, Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बैटरी क्षमता के मामले में यह Realme Narzo 100x 5G और OnePlus N6x से पीछे है, लेकिन चार्जिंग स्पीड OnePlus N6x से काफी ज्यादा है।
बैटरी क्षमता में Realme Narzo 100x 5G सबसे आगे है, जबकि चार्जिंग के मामले में भी इसका 45W सपोर्ट Vivo T5 Lite 5G के 44W के करीब है।
भारत में कीमत
भारत में Realme Narzo 100x 5G की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। इसका 4GB + 128GB मॉडल इस कीमत पर आता है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है।
OnePlus N6x इन तीनों में सबसे कम शुरुआती कीमत वाला फोन है। प्राइस हाइक के बाद इसके 4GB + 64GB मॉडल की कीमत अब 20,999 रुपये है, जबकि 4GB + 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है।
Vivo T5 Lite 5G की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत पर 4GB + 128GB मॉडल मिलता है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Realme 16T vs Samsung Galaxy F70 Pro vs Vivo T5 Pro: स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
