Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। यह फोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ आता है। इसकी टक्कर अपने प्राइस सेगमेंट में Redmi 15A और Oppo K14x जैसे स्मार्टफोन्स से होगी, जो दोनों भी इसी साल भारत में लॉन्च हुए हैं। अगर आप 15000 रुपये तक की प्राइस रेंज में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम इन तीनों फोन्स की तुलना कर रहे हैं, जो सही फैसला लेने में आपके काफी काम आएगी।
Realme C100x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 900 निट्स HBM ब्राइटनेस और Panda-MN228 ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन को IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ-साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।
Redmi 15A में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz, 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन में IP52 रेटिंग मिलती है।
Oppo K14x में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।
Realme C100x में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ Arm Mali-G57 GPU दिया गया है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित Realme UI पर चलता है।
Redmi 15A में ऑक्टा-कोर T8300 5G प्रोसेसर और Mali-G57 GPU दिया गया है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। Xiaomi ने इसके लिए चार Android अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
Oppo K14x में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और यह UFS स्टोरेज के साथ आता है। फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है।
Realme C100x के रियर में AI सपोर्ट वाला 50MP कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर, 5P लेंस और 75 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi 15A में 32MP का प्राइमरी रियर कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच के अंदर 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। Oppo K14x में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका फ्रंट कैमरा 5MP का है।
Realme C100x में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 17 घंटे से अधिक का नेविगेशन टाइम दे सकती है।
Redmi 15A में 6,300mAh की बैटरी मिलती है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकता है।
Oppo K14x में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी 80 प्रतिशत से अधिक क्षमता बनाए रखती है।
यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: Netflix, Prime Video पर मचेगा तांडव, इस हफ्ते आ रहीं ये जामफाड़ फिल्में और सीरीज