Realme 16T vs Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

By

अगर आप 30,000 रुपये से कम कीमत में नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Realme 16T और Vivo T5 Pro दो ऐसे दमदार ऑप्शंस हैं, जिन पर आपको एक बार जरूर विचार करना चाहिए। दोनों स्मार्टफोन अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। कोई बड़ी बैटरी ऑफर करता है, तो कोई बेहतर डिस्प्ले और प्रीमियम कैमरा सेटअप। आइए जानते हैं कि डिजाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत के मामले में कौन सा फोन आगे निकलता है।

Realme 16T vs Vivo T5 Pro

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Realme 16T में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस और 90.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें Sun Display, DC Dimming, Eye Protection Mode, Dark Mode और ऐप-आधारित रिफ्रेश रेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन IP69 रेटिंग, मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और Panda Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है।

Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, HDR10+, 2160Hz PWM डिमिंग और SGS Low Blue Light व Low Flicker सर्टिफिकेशन मिलता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Realme 16T में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7 पर चलता है और इसमें Split Screen, Floating Windows, Screen Recording, OPPO Share और iOS File Sharing जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Vivo T5 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 7000 वर्ग मिमी का VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Realme 16T में 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। कैमरा सिस्टम Realme LumaColor IMAGE Engine के साथ आता है, जो AI की मदद से फोटो क्वालिटी बेहतर बनाता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें Rear Selfie Mirror फीचर भी मिलता है।

Vivo T5 Pro 5G में 50MP Sony IMX882 OIS प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि यह फोन फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है।

बैटरी और चार्जिंग

Realme 16T में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, Bypass Charging और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है और फुल चार्ज होने में लगभग 104 मिनट का समय लेती है।

Vivo T5 Pro 5G में 9020mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड के लिहाज से यह भी इस सेगमेंट के सबसे दमदार विकल्पों में शामिल है।

भारत में कीमत

Realme 16T की शुरुआती कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 31,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है।

Vivo T5 Pro 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 39,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Poco M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro vs Vivo T5x: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By