Poco X8 Power vs Vivo T5 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Poco X8 Power को भारत में कंपनी के मिड-रेंज X8 लाइनअप में आज चौथे एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इसी के साथ स्टैंडर्ड Poco X8 को भी पेश किया गया है। Power मॉडल 10,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon चिपसेट से लैस है। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला अभी 2 सितंबर को लॉन्च हुए Vivo T5 5G से है, जो भी एक दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन है। अगर आप इनमें से किसी स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Poco X8 Power और Vivo T5 5G की यह तुलना आपके काफी काम आने वाली है।
SurveyPoco X8 Power vs Vivo T5 5G
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Poco X8 Power में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+, Dolby Vision, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 3,200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलता है। स्क्रीन को Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। इसका वजन 229 ग्राम और मोटाई 8.65mm है।
वहीं Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3, 449ppi, 300Hz टच सैंपलिंग और HDR10+ सपोर्ट करता है। इसे IP68+IP69 रेटिंग मिली है। यह 7.99mm मोटा और 199 ग्राम वजनी है। यानी ज्यादा हल्के डिजाइन और हाई रिफ्रेश रेट के मामले में Vivo T5 5G आगे है, जबकि Poco X8 Power की डिस्प्ले ब्राइटनेस और प्रोटेक्शन ज्यादा मजबूत है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Poco X8 Power में 4nm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें Adreno GPU, 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। Vivo T5 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर है। फोन में MediaTek NPU 850, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Poco X8 Power HyperOS 3 आधारित Android 16 पर चलता है और इसे 4 OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। Vivo T5 5G OriginOS 6 आधारित Android 16 पर चलता है और इसमें 3 OS अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं। हार्डवेयर और अपडेट सपोर्ट के मामले में Poco X8 Power ज्यादा मजबूत नजर आता है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Poco X8 Power में 50 मेगापिक्सल का f/1.8 प्राइमरी रियर कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Vivo T5 5G में भी 50 मेगापिक्सल का f/1.79 Sony IMX882 मेन कैमरा OIS के साथ मिलता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का f/2.0 फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन में कैमरा सेटअप लगभग एक जैसा है।

बैटरी और चार्जिंग
Poco X8 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Vivo T5 5G में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। यानी बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों मामलों में Poco X8 Power काफी आगे है।
भारत में कीमत
Poco X8 Power की शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। कंपनी 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दे रही है, जिसके बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत 32,999 रुपये हो जाती है। इसकी बिक्री 11 सितंबर से Flipkart पर शुरू होगी।
Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत 6GB+128GB मॉडल के लिए 34,999 रुपये है। 8GB+128GB वेरिएंट 39,999 रुपये, 8GB+256GB मॉडल 44,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 49,999 रुपये में आता है। फोन की बिक्री 9 सितंबर से Flipkart पर होगी और Axis Bank, SBI और HDFC Bank कार्ड से 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Heyy Babyy 2 का हुआ ऐलान; 19 साल बाद बनने जा रहा अक्षय कुमार-विद्या बालन की फिल्म का सीक्वल
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
