Poco X8 Power vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Poco X8 Power अभी हाल ही में भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में पेश हुआ है। इसी साल मार्च में आए Motorola Edge 70 Fusion के साथ इसका कड़ा मुकाबला है क्योंकि दोनों आसपास की कीमत पर आते हैं इनके स्पेक्स एक-दूसरे को आमने-सामने की टक्कर देते हैं। दोनों फोन्स में हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल OIS कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और चार्जिंग के मामले में दोनों की खूबियां अलग हैं। आइए इनकी तुलना करके जानते हैं दोनों में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर विकल्प है।
SurveyPoco X8 Power vs Motorola Edge 70 Fusion
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Poco X8 Power में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, Dolby Vision, 3,200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, TÜV Triple Eye Protection, Wet Touch 2.0 और Corning Gorilla Victus 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।
वहीं Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का Super HD 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 10-bit कलर डेप्थ और 100 प्रतिशत DCI-P3 सपोर्ट करता है। इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी ऑफर करता है।
डिस्प्ले के मामले में Motorola Edge 70 Fusion ज्यादा ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट के कारण आगे है, जबकि Poco X8 Power में ज्यादा मजबूत डिस्प्ले प्रोटेक्शन और अतिरिक्त वॉटर-रेसिस्टेंस रेटिंग मिलती हैं।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Poco X8 Power में 4nm Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Adreno GPU, 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। दूसरी तरफ, Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Poco X8 Power Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। Motorola Edge 70 Fusion Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और इसे तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने हैं।
हार्डवेयर के हिसाब से Motorola Edge 70 Fusion में ज्यादा RAM और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट की वजह से बेहतर परफॉर्मेंस पैकेज मिलता है, जबकि Poco का UFS 4.1 स्टोरेज और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसकी खासियत है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Poco X8 Power में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का f/1.8 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Motorola Edge 70 Fusion में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ मैक्रो फोटोग्राफी भी सपोर्ट करता है। इसमें 3-इन-1 लाइट सेंसर और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। फोन 4K/30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप में Motorola Edge 70 Fusion ज्यादा मजबूत नजर आता है, खासकर अपने 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरे और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की वजह से।
बैटरी और चार्जिंग
Poco X8 Power में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी है, जिसके साथ 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग मिलती है।
बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों के मामले में Poco X8 Power स्पष्ट रूप से आगे है। अगर आपका फोकस ज्यादा बैटरी बैकअप और तेज चार्जिंग पर है, तो Poco बेहतर विकल्प है।
भारत में कीमत
Poco X8 Power की शुरुआती कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के लिए 35,999 रुपये है। कंपनी 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है, जिसके बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत 32,999 रुपये हो जाती है।
वहीं Motorola Edge 70 Fusion की शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है।
यह भी पढ़ें: Poco X8 vs Realme 16T: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
