POCO M8 Power VS Vivo T5 Lite VS Realme P4R: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, प्राइस और स्पेक्स की तुलना

HIGHLIGHTS

POCO M8 Power को एक बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च कर दिया गया है।

Realme P4R में भी एक 8000mAh की बैटरी ही मिलती है।

Vivo T5 Lite को कंपनी 6500mAh की बैटरी के साथ लेकर आया है।

POCO ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन POCO M8 Power लॉन्च कर दिया है, यह फोन बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite और Realme P4R से होने वाला है। तीनों स्मार्टफोन 120Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट, बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। अगर आप 20,000 रुपये से 22,000 रुपये के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इन सभी तगड़े ऑप्शन देख लेने चाहिए। हालांकि, अगर आप चाहते हैं कि आप इसी प्राइस रेंज में इन सभी फोन्स में से किसी एक बेस्ट फोन को खरीदें तो आपको यहाँ हम इन तीनों ही फोन्स की तुलना करके बताने वाले हैं कि आखिर आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट होने वाला है। आइए आपके कन्फ्यूजन को दूर करते हैं और जानते हैं कि इन तीनों ही फोन्स में से आपके लिए स्पेक्स और प्राइस के आधार पर कौन सा फोन बेस्ट होने वाला है।

डिज़ाइन और डिस्प्ले

POCO M8 Power में 6.83-इंच का AMOLED Eye-Care डिस्प्ले मिल जाता है, जो 2396 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ साथ 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस है। इसमें DCI-P3 वाइड कलर गेमट, सनलाइट डिस्प्ले, TÜV आई प्रोटेक्शन, वेट टच 2.0, ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के अलावा कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा भी दी गई है। Vivo T5 Lite की बाट करें तो यह फोन 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले से लैस है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 260ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। फोन में IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिल जाती है।

Realme P4R को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन आदि भी मिल जाता है। रिफ्रेश रेट के मामले में Realme P4R सबसे स्मूद एक्सपीरियंस देने वाला ऑप्शन नजर आ रहा है, जबकि डिस्प्ले क्वालिटी और पैनल टाइप में POCO M8 Power का AMOLED डिस्प्ले आगे नजर आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

POCO M8 Power में क्वालकॉम का 4nm प्रोसेस पर बना 4th जनरेशन Snapdragon 4 Mobile Platform (Snapdragon 4 Gen 4) प्रोसेसर मिलता है। इसमें LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज भी दी गई है। यह फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है। POCO के इस डिवाइस को लंबे समय के लिए अपडेट भी मिलते रहने वाले हैं। Vivo T5 Lite में 6nm प्रोसेस पर निर्मित MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल जाता है। फोन में 6GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज भी देखने को मिलती है, अगर आप स्टॉरिज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

इसके अलावा अगर Realme P4R को देखा जाए तो इसमें आपको MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल जाता है। फोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है। कंपनी की ओर से इसे दो साल के Android अपडेट के अलावा तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी किया है। इसके अलावा इस फोन में AI Eraser 2.0, AI Portrait Glow, AI Ultra Clarity, AI Unblur, Google Gemini और कई AI फीचर्स भी मिलते हैं।

कैमरा सेटअप और फीचर्स

POCO M8 Power में 50-मेगापिक्सल का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो f/1.8 अपर्चर और 5P लेंस के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा अगर Vivo T5 Lite को देखा जाए तो यह फोन 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा के अलावा 0.08 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर से भी लैस है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme P4R में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन के कैमरा फीचर्स में Night Mode, Portrait Mode, Motion Photos, Cinematic Video, Dual-View Video, Panorama, Time-Lapse और Slow Motion जैसे बहुत से विकल्प आसानी से मिल जाते हैं।

बैटरी और चार्जिंग स्पीड

POCO M8 Power में 8,000mAh की जम्बो सिलिकॉन कार्बन (Silicon Carbon) बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह 3 दिन तक का पावर बैकअप देती है और महज 8 मिनट चार्ज करने पर 8 घंटे का बैटरी बैकअप देने में भी सक्षम है। हालांकि, अभी तक के लिए इस फोन की बैटरी का रिव्यू आदि नहीं किया गया है, ऐसे में कंपनी का यह दावा कितना सही है, यह कहना इस समय मुश्किल है।

Vivo T5 Lite में 6,500mAh की बैटरी मिलती है, यह बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा Realme P4R में भी 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, Bypass Charging और Reverse Wired Charging के सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है और 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत से अधिक क्षमता बनाए रखने में भी सक्षम है।

भारत में कीमत और उपलब्धता

POCO M8 Power के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 21,999 के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर लॉन्च किया गया है, यह 7 अगस्त दोपहर 12 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर सेल के लिए आने वाला है। लॉन्च ऑफर को देखते हैं तो यह आपको लॉन्च पहले पहले 12 घंटों के लिए ही मिलने वाला है। यह फोन Blaze Orange, Green और Black कलर ऑप्शन में आता है।

Vivo T5 Lite की कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए आपको 19,999 रुपये देने होंगे, इस फोन के 6GB + 128GB मॉडल को कंपनी 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं, 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन को आप Twilight Shadow और Wave Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। Realme P4R की शुरुआती कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 18,999 रुपये है। 6GB + 128GB मॉडल 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, इसके अलावा 6GB + 256GB मॉडल को कंपनी 22,999 रुपये में सेल कर रही है। इस फोन को कंपनी ने Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare कलर में पेश किया है।

यह भी पढ़ें: 8000mAh की जम्बो बैटरी के साथ लॉन्च हुआ POCO का नया फोन; प्राइस से लेकर स्पेक्स और फीचर देखें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :