Oppo Reno 16 vs Vivo X200T vs OnePlus 15R: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Oppo Reno 16 vs Vivo X200T vs OnePlus 15R: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

अगर आप एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हाल ही में लॉन्च हुआ Oppo Reno 16 आपके लिए एक मजबूत विकल्प हो सकता है। यह स्मार्टफोन ऐसे समय में आया है जब Vivo X200T और OnePlus 15R जैसे दमदार स्मार्टफोन पहले से ही ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। तीनों डिवाइस फ्लैगशिप लेवल का हार्डवेयर, बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले के साथ आते हैं और एक-दूसरे को कड़ा मुकाबला देते हैं। अगर आप इनमें से एक फोन लेने की सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कौन सा लें, तो यह तुलना आपके काफी काम आएगी। आइए जानते हैं कि इन स्मार्टफोन्स में कौन किस मामले में आगे निकलता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Oppo Reno 16 vs Vivo X200T vs OnePlus 15R

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Oppo Reno 16 में 6.32-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2640 x 1216 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी कॉम्पैक्ट स्क्रीन की वजह से फोन एक हाथ से इस्तेमाल करने में ज्यादा आरामदायक महसूस होता है।

Vivo X200T में AMOLED पैनल दिया गया है और इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक पहुंचती है, जो इस तुलना में सबसे अधिक है। वहीं डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में यह फोन भी प्रीमियम अनुभव देने का दावा करता है।

Oppo Reno 16 First Sale

दूसरी ओर OnePlus 15R में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K LTPS AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Oppo Reno 16 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB या 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह एंड्राइड 16 पर चलता है और इसमें 5 बड़े OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

Vivo X200T, MediaTek के फ्लैगशिप Dimensity 9400+ चिपसेट से लैस है। यह 3nm प्रोसेस पर आधारित प्रोसेसर है और हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। Vivo X200T एंड्राइड 16 के साथ आता है और 5 साल के OS और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए सक्षम है।

वहीं OnePlus 15R में ज्यादा पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen सीरीज का प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X Ultra RAM और अधिकतम 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। दूसरी ओर OnePlus 15R OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी इसके लिए 4 बड़े Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।

Vivo X200T

कैमरा में किसका दबदबा?

फोटोग्राफी के मामले में Oppo Reno 16 काफी दमदार कैमरा सेटअप लेकर आया है। इसके रियर में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo X200T भी ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम के साथ आता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा, Zeiss-ब्रांडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है, जिससे यह कैमरा डिपार्टमेंट में काफी मजबूत दिखाई देता है।

वहीं OnePlus 15R में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में मेन कैमरा बेहतर परफॉर्मेंस देता है, लेकिन 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर सीमित डिटेल कैप्चर कर पाता है।

OnePlus 15R India launch on 17 December price specs display camera battery leaked

बैटरी और चार्जिंग

Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह फोन सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

Vivo X200T में 6,200mAh बैटरी मिलती है। फोन 90W वायर्ड चार्जिंग के साथ 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देता है। वहीं OnePlus 15R में 7,400mAh की बड़ी बैटरी मिलती है और इसमें भी 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

भारत में कीमत

Oppo Reno 16 की शुरुआती कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 61,999 रुपये रखी गई है। Vivo X200T भारत में 59,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत है। OnePlus 15R का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: 12GB की रैम और 7015mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा Vivo का ये लेटेस्ट फोन.. मिलेगा 50MP का पेरिस्कोप लेंस

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile