Oppo Reno 16 vs OnePlus 15R: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Oppo ने भारत में अपनी नई Reno 16 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Reno 16C 5G और Reno 16 5G शामिल हैं। नया Reno 16 एंड्राइड 16 आधारित ColorOS 16 के साथ आता है और प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री करता है। इसी कीमत में OnePlus का OnePlus 15R भी एक लोकप्रिय विकल्प है। ऐसे में अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन्स में से किसी एक को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह तुलना आपके काफी काम आ सकती है।
SurveyOppo Reno 16 5G vs OnePlus 15R
डिजाइन और डिस्प्ले
Oppo Reno 16 5G का डिजाइन पहले की तुलना में काफी अलग रखा गया है। इसके बैक पैनल पर 3D Planet डिजाइन देखने को मिलता है। इसके साथ Oppo Bubble पैक भी दिया गया है, जिसमें मूविंग इमेज दिखाने वाला डिस्प्ले मिलता है। वहीं OnePlus 15R का डिजाइन कंपनी की फ्लैगशिप OnePlus 15 सीरीज से प्रेरित है। इसमें ऊपर बाईं ओर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Reno 16 5G में 6.32 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। दूसरी ओर OnePlus 15R में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K LTPS AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। अगर आपको बड़ी स्क्रीन और ज्यादा स्मूद डिस्प्ले पसंद है तो OnePlus 15R बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Oppo Reno 16 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में अधिकतम 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। वहीं OnePlus 15R में ज्यादा पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen सीरीज का प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X Ultra RAM और अधिकतम 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज स्पीड के लिहाज से OnePlus 15R का हार्डवेयर Oppo Reno 16 5G की तुलना में अधिक दमदार माना जा सकता है।
दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं। Oppo Reno 16 5G में ColorOS 16 मिलता है और कंपनी इसके लिए 5 बड़े Android OS अपडेट तथा 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। यानी इस फोन को Android 21 तक अपडेट मिलेगा और 2032 तक सिक्योरिटी पैच उपलब्ध कराए जाएंगे। दूसरी ओर OnePlus 15R OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी इसके लिए 4 बड़े Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। चूंकि यह फोन Android 16 के साथ लॉन्च हुआ है, इसलिए इसे Android 20 तक OS अपडेट और 2031 तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में Oppo Reno 16 5G को बढ़त मिलती है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Oppo Reno 16 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

वहीं OnePlus 15R में 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में मुख्य कैमरा बेहतर प्रदर्शन करता है, लेकिन 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर सीमित डिटेल कैप्चर कर पाता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी की बात करें तो Oppo Reno 16 5G में 6,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 15R में 7,400mAh की बड़ी बैटरी मिलती है और इसमें भी 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।
भारत में कीमत
भारत में Oppo Reno 16 5G की शुरुआती कीमत 61,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 67,999 रुपये रखी गई है।
OnePlus 15R का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपये में उपलब्ध है। इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल 59,999 रुपये में आता है, जबकि 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 61,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo V70 Elite: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
