अब अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहे हैं। भारतीय बाजार में भी इन प्रीमियम कैमरा-फोकस्ड डिवाइसेज की एंट्री तेजी से बढ़ रही है। पिछले महीने Vivo ने भारत में अपना नया X300 Ultra लॉन्च किया, जिसके बाद Oppo ने भी Find X9 Ultra पेश कर दिया। दोनों स्मार्टफोन्स सीधे तौर पर एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन्स में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, लेकिन हर ब्रांड का फोकस अलग दिखाई देता है। कहीं कैमरा हार्डवेयर पर ज्यादा जोर है, तो कहीं ज़ूम और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को प्राथमिकता दी गई है। आइए दोनों स्मार्टफोन्स की तुलना करके देखते हैं कौन किस पर भारी है।
Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra दोनों के स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक एक जैसे नजर आते हैं। दोनों में 6.82-इंच का बड़ा LTPO एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विज़नसपोर्ट और करीब 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
वजन की बात करें तो ओप्पो और वीवो के दोनों अल्ट्रा मॉडल 230 ग्राम से ज्यादा वजन के हैं। इसकी वजह बड़े कैमरा मॉड्यूल और बड़ी बैटरियां मानी जा रही हैं।
अच्छी परफॉर्मेंस के लिए Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra दोनों ही स्मार्टफोन्स Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस आते हैं।
जहां तक बात है ऑपरेटिंग सिस्टम की, तो इस मामले में भी दोनों लगभग एक जैसे हैं, दोनों Android 16 पर काम करते हैं। इतना ही नहीं, Oppo और Vivo दोनों के ही डिवाइसेज़ में 5 साल के OS अपडेट्स भी मिलेंगे।
कैमरा सेक्शन में मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प हो जाता है। Oppo Find X9 Ultra को इस मामले में काफी आक्रामक माना जा रहा है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 200MP का 3x पेरिस्कोप कैमरा, 50MP का 10x ऑप्टिकल ज़ूम पेरिस्कोप लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा हैसलब्लैड ट्यूनिंग, O-Log2 सपोर्ट, डॉल्बी विज़न HDR और सिनेमैटिक LUTs जैसे फीचर्स इसे लगभग प्रोफेशनल वीडियो कैमरा जैसा अनुभव देने की कोशिश करते हैं।
वहीं Vivo X300 Ultra में भी 200MP का मेन कैमरा और 200MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है। Vivo ने अपनी Zeiss पार्टनरशिप के जरिए खासतौर पर पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और नैचुरल कलर प्रोसेसिंग पर फोकस किया है। इसके साथ मिलने वाले एक्सटर्नल ज़ूम लेंस इस समय स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी में सबसे अलग एक्सपेरिमेंट्स में गिने जा रहे हैं।
बैटरी के मामले में ओप्पो काफी आगे निकलता दिखाई देता है। Oppo Find X9 Ultra में 7050mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Vivo X300 Ultra में 6600mAh बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Oppo Find X9 Ultra की कीमत 12GB + 512GB मॉडल के लिए 1,69,999 रुपये रखी गई है। वहीं दूसरी ओर, Vivo X300 Ultra की शुरुआती कीमत 16GB + 512GB वेरिएंट के लिए 1,59,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Motorola G37 Power vs Motorola G57 Power: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना