Motorola G37 Power vs Motorola G57 Power: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Motorola G37 Power vs Motorola G57 Power: 19 मई 2026 और 3 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुए इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के स्पेक्स काफी बेहतरीन हैं. जहां स्मार्टफोन्स के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं इन दोनों स्मार्टफोन्स में किफायती कीमत में धमाकेदार स्पेक्स मिलते हैं. इनके प्राइस पॉइंट के हिसाब से इनके स्पेक्स काफी बढ़िया हैं. हालांकि इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के स्पेक्स काफी मेल खाते हैं, लेकिन इन दोनों में कुछ अंतर भी देखने को मिलते हैं. अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन्स में से अपने लिए सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो यहां है इन दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेक्स की तुलना ताकी आप अपने लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन का चुनाव कर सकें.
SurveyMotorola G37 Power vs Motorola G57 Power
डिस्प्ले और डिज़ाइन
ये दोनों ही स्मार्टफोन्स काफी अच्छे स्पेक्स के साथ तो आते हैं लेकिन इनमें से एक का चुनाव करने से पहले इन दोनों के स्पेक्स को ध्यान से जान लेना चाहिए. डिज़ाइन के मामले में ये दोनों ही स्मार्टफोन्स काफी मेल खाते हैं. इन दोनों का ही एक काफी स्लीक और सोबर डिज़ाइन है जो ग्राहकों को आकर्षित करता है. Moto G37 Power हाथ में काफी लाइट रहता है और आराम से जेब में भी फिट हो जाता है और ऐसे ही Moto G57 Power भी हाथ में काफी कम्फर्टेबले रहता है.

Motorola G37 Power एक 6.67 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz के धमाकेदार रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स की मिलती है. इस स्मार्टफोन में स्क्रीन को सेफ रखने के लिए एक बेहतरीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है जो आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन को बेहतरीन प्रोटेक्शन देता है.
Motorola G57 Power में एक बढ़िया 6.72 इंच का लाजवाब LCD डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने में सक्षम है. इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है और इसमें भई स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है.
परफॉरमेंस और बैटरी
Motorola G37 Power स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 का दमदार चिपसेट आता है और इसके अंदर एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है जो 64 बिट के आर्किटेक्चर के साथ आता है. इसका GPU Mali-G57 MC2 है जो अच्छी परफॉरमेंस दे सकता है. इसमें एक LPDDR4X RAM मिलती है और इसकी RAM में 4GB और 8GB के ऑप्शंस मिलते हैं.
Motorola G57 Power में Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 ओक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो 64 बिट के आर्किटेक्चर के साथ आता है. इसका GPU Adreno 710 है जो Motorola G37 Power के GPU Mali-G57 MC2 से बेहतर काम करता है. इस फोन में 8GB RAM का ही ऑप्शन मिलता है.

बैटरी के मामले में यह दोनों स्मार्टफोन्स काफी मेल खाते हैं. Motorola G37 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 30W तक की टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है और Motorola G57 Power में भी यही बैटरी स्पेक्स मिलते हैं.
कैमरा की तुलना
Motorola G37 Power इस फोन में 50MP का एक प्राइमरी कैमरा मिलता है जो 8MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है. वहीं Motorola G57 Power में 50MP + 8MP का रियर कैमरा मिलता है. इन दोनों ही फोन्स के अंदर 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
भारत में कीमत
Motorola G37 Power का 128GB स्टोरेज के साथ 4GB RAM वाला शुरुआती वैरिएंट अभी भारत में 19,999 रुपये का मिल रहा है और Motorola G57 Power का 128GB स्टोरेज के साथ 8GB RAM वाला वैरिएंट भारत में अभी 17,999 रुपये का मिल रहा है. RAM के मामले में यहां G57 Power सीधी बढ़त लेता है।
यह भी पढ़ें: Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
