वनप्लस 3 बनाम इसके प्रतिद्वंदी: स्पेक्स और बेंचमार्क का कम्पैरिजन

Highlights

वनप्लस 3 बनाम शाओमी Mi 5, LeEco Max 2, सैमसंग गैलेक्सी S7 और LG G5

वनप्लस कल अपने नए और तीसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 के साथ एक बार फिर से बाज़ार में लौटा है. बता दें कि इस कीमत में यानी Rs. 27,999 में यह एक वेल क्राफ्टेड और हाइली फंक्शनल स्मार्टफ़ोन है. इस स्मार्टफ़ोन में पहले के स्मार्टफोंस की तरह सैंडस्टोन बैक नहीं दिया गया है. जबकि इसमें एक यूनीबॉडी मेटल फ्रेम मौजूद है जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बना देता है. इस स्मार्टफ़ोन को हाथ में लेने पर यह काफी प्रीमियम और बढ़िया लगता है. इसे हाथ में लेकर इस्तेमाल करने पर आपको पता चलेगा कि यह एक बढ़िया और गजब का स्मार्टफोन है. जो आपको एक जबरदस्त परफॉरमेंस के वादे के साथ मिलता है. आइये अब जानते हैं कि ये अपने प्रतिद्वंदियों यानी शाओमी के Mi 5 और LeEck Le Max 2 से बेहतर है या इस कीमत में यह एक महंगा फ़ोन है इससे बढ़िया अन्य स्मार्टफोंस हैं. आइये जानते हैं कि आखिर कौन सा स्मार्टफ़ोन ये बाजी मारता है. यहाँ आप इस टेबल के माध्यम से काफी कुछ जान सकते हैं.

 OnePlus 3Xiaomi Mi 5LeEco Le Max 2Samsung Galaxy S7LG G5
SoCQualcomm Snapdragon 820Qualcomm Snapdragon 820Qualcomm Snapdragon 820Exynos 8890Qualcomm Snapdragon 820
Display Size5.5-inch5.2-inch5.7-inch5.1-inch5.3-inch
Display Resolution1080p1080p1440p1440p1440p
RAM6GB3GB6GB4GB4GB
Storage64GB32GB64GB32GB32GB
Expandable StorageNoNoNoYesYes
Rear Camera16MP16MP21MP12MP16MP + 8MP
Front Camera8MP4MP (ultrapixel)8MP5MP8MP
Battery (mAh)30003000310030002800
OSAndroid 6.0.1Android 6.0Android 6.0Android 6.0Android 6.0.1
PriceRs. 27,999Rs. 24,999Rs. 29,999Rs. 48,900Rs. 52,990

आप यहाँ इन स्मार्टफोंस के बेंचमार्क स्कोर्स देख सकते हैं. 

AnTuTu

GFXBench Car Chase

Geekbench Single core

Geekbench Multi core

अगर हम सिंथेटिक बेंचमार्क पर नज़र डालें तो साफ़ हो जाता है कि आखिर ये स्मार्टफ़ोन कैसे काम करता है, ये फ़ोन बाकी तीनों से काफी ऊपर मालूम पड़ता है इस बेंचमार्क के अनुसार, आप इस स्मार्टफ़ोन का हमारा इन-पिक्चर्स यहाँ देख सकते हैं और इसके रिव्यु के लिए आपको थोड़ा इंतज़ार करना होगा और अगर आप इसका रिव्यु अंग्रेजी में पढ़ना चाहते हैं तो आपको हमारी अंग्रेजी वेबसाइट पर जाना होगा.

आप वनप्लस 3 स्मार्टफ़ोन को अमेज़न इंडिया के माध्यम से Rs. 27,999 में ले सकते हैं. यह इस साइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है.

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

View full profile