Nothing Phone 4b vs Motorola Edge 70 Pro: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Nothing ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपनी नई बजट-फ्रेंडली (b) सीरीज के पहले स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। इसमें सिग्नेचर Glyph Bar डिजाइन, बड़ी बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Pro पहले से ही प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और फ्लैगशिप-ग्रेड कैमरा सेटअप के साथ मौजूद है। अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन्स में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि किस फोन में क्या खास है।
SurveyNothing Phone 4b vs Motorola Edge 70 Pro
डिज़ाइन और डिस्प्ले
डिजाइन के मामले में दोनों स्मार्टफोन एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं। Nothing Phone 4b में कंपनी का ट्रांसपेरेंट डिजाइन बरकरार रखा गया है। इसमें नया Glyph Bar दिया गया है, जिसमें 45 मिनी LED पांच अलग-अलग सेक्शन में लगी हैं। इसकी मदद से यूजर Uber राइड, फूड डिलीवरी, बैटरी चार्जिंग, टाइमर और यहां तक कि लाइव क्रिकेट स्कोर जैसी जानकारी बैक पैनल पर ही देख सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स के लिए कस्टम लाइट नोटिफिकेशन भी सेट किए जा सकते हैं। फोन में 6.77 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
वहीं Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD Extreme AMOLED 10-बिट डिस्प्ले मिलता है। यह 1272×2772 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 360Hz टच सैंपलिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन को IP68+IP69 रेटिंग और MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिली है, जबकि Nothing Phone 4b में IP64 रेटिंग दी गई है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Nothing Phone 4b में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें बड़ा Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे फोन लंबे समय तक गेमिंग के दौरान ठंडा रहता है। यह League of Legends: Wild Rift में 120fps और BGMI में 90fps तक गेमिंग सपोर्ट करता है। फोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी 3 बड़े Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
दूसरी तरफ Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और Motorola इसके लिए तीन साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
कैमरा में किसका दबदबा?
फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone 4b में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें डुअल-एक्सिस OIS दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। कैमरा सिस्टम में TrueLens Engine 4.0 और Google के साथ मिलकर विकसित किया गया Ultra XDR मोड शामिल है। इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है।
Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें Sony LYT-710 सेंसर वाला 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और तीसरा कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें ऑटोफोकस के साथ 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Nothing Phone 4b में भारत के लिए 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह अब तक का सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप देने वाला Nothing फोन है। इसमें Safe Cell Technology का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 1,200 चार्ज साइकल के बाद भी बैटरी 90 प्रतिशत तक हेल्थ बनाए रख सकती है।
वहीं Motorola Edge 70 Pro में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों के मामले में Motorola का फोन आगे दिखाई देता है।
भारत में कीमत
Nothing Phone 4b का 8GB + 128GB वेरिएंट लॉन्च ऑफर के तहत 29,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 33,699 रुपये रखी गई है। ये कीमतें 7.5 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ हैं। ऑफर खत्म होने के बाद इनकी कीमत क्रमशः 34,999 रुपये और 38,999 रुपये होगी। यह स्मार्टफोन White, Blue और Black रंगों में 14 जुलाई से Flipkart, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
दूसरी ओर Motorola Edge 70 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल 41,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Pantone Lilly White, Pantone Tea और Pantone Titan कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
