Nothing ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Nothing Phone 4a की कीमत भारत में बढ़ा दी है। लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद कंपनी ने इसके सभी स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत में इजाफा कर दिया है, जिससे अब यह पहले के मुकाबले ज्यादा महंगा हो गया है। ऐसे में जो ग्राहक इससे थोड़े कम प्राइस रेंज में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, उनके सामने Nothing Phone 3a और Motorola Edge 70 Pro जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। हालांकि, कीमतें इन दोनों की भी बढ़ी हैं लेकिन अब भी ये Phone 4a के मुकाबले कम कीमत पर आते हैं। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि प्राइस हाइक के बाद कौन सा फोन सबसे बेहतर है। आइए इन तीनों के डिजाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना करते हैं।
Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। फोन में नया Glyph Bar इंटरफेस दिया गया है, जिसमें 63 मिनी LED और कई स्मार्ट नोटिफिकेशन फीचर्स शामिल हैं। साथ ही इसे IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है।
Nothing Phone 3a में 6.7 इंच का Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, Panda Glass प्रोटेक्शन और 2160Hz PWM फ्रीक्वेंसी के साथ आता है। इसमें भी अपडेटेड Glyph Interface दिया गया है, जिसमें नए रिंगटोन और कई इंटरैक्टिव फीचर्स शामिल हैं। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है।
Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का Super HD Extreme AMOLED 10-बिट डिस्प्ले मिलता है। यह 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और SGS सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन में IP68 + IP69 रेटिंग और MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।
Nothing Phone 4a में 4nm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है और कंपनी तीन साल के Android अपडेट तथा छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Nothing Phone 3a में 4nm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। यह Android 15 आधारित Nothing OS 3.1 पर चलता है और इसे भी तीन साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाले हैं।
Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और कंपनी तीन साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है।
Nothing Phone 4a के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का Samsung GN9 OIS प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप कैमरा (70x Ultra Zoom सपोर्ट) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Nothing Phone 3a में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Motorola Edge 70 Pro में 50MP Sony LYT-710 OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और तीसरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP ऑटोफोकस कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Nothing Phone 4a में 5400mAh बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह फोन लगभग 64 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
Nothing Phone 3a में 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह लगभग 19 मिनट में 50 प्रतिशत और 56 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।
Motorola Edge 70 Pro में सबसे बड़ी 6500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ज्यादा बैटरी क्षमता और तेज चार्जिंग इसे इस तुलना में मजबूत विकल्प बनाती है।
Nothing Phone 4a की कीमत में 3000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट अब 42,999 रुपये का हो गया है, वहीं 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स क्रमश: 46,999 और 49,999 रुपये में उपलब्ध हैं।
वहीं Nothing Phone 3a की कीमत भारत में 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।
Motorola Edge 70 Pro की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट 42,999 रुपये में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: एक साल की बैटरी लाइफ के साथ Jio का JioTag 2 लॉन्च.. झट से खोज निकालेगा खोए हुए सामान!