Motorola Edge 70 Pro+ को भारत में पेश कर दिया गया है, जो 50000 रुपये से कम कीमत में आया है। इस प्राइस सेगमेंट में यह Vivo के Vivo V70 FE को कांटे की टक्कर देता है। नया मोटोरोला फोन बड़ी AMOLED डिस्प्ले, प्रीमियम प्रोसेसर, हाई क्वालिटी कैमरा और कई दमदार फीचर्स लेकर आया है। वहीं Vivo V70 FE की अपनी अलग खासियतें हैं जिनमें कुछ Edge 70 Pro+ से मेल भी खाती हैं। अब सोचने वाली बात यह है कि एक जैसी कीमत में कौन सा फोन खरीदना ज्यादा अच्छा रहेगा, इसी सवाल का जवाब आपको यहां मिलेगा। इस आर्टिकल में हम दोनों स्मार्टफोन्स की डिस्प्ले, कैमरा, फीचर्स और कीमत आदि की तुलना कर रहे हैं, जिन्हें देखकर आप खुद समझ जाएंगे कि आपकी ज़रूरत के अनुसार कौन सा डिवाइस आपके लिए बेस्ट है।
डिजाइन के मामले में दोनों स्मार्टफोन अलग पहचान रखते हैं। नया नवेला Motorola Edge 70 Pro+ सैटिन लक्स फिनिश, ट्विल इंस्पायर्ड और स्कल्प्टेड वुड फिनिश के तीन बैक पैनल्स के साथ आया है। यह फोन भी अपने अन्य लाइनअप की तरह अपने खूबसूरत पैंटोन वैलिडेटेड रंगों के लिए जाना जाता है। इसमें प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है। दूसरी ओर Vivo V70 FE इसकी तुलना में सिंपल लेकिन प्रीमियम लुक के साथ आता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro+ में एक 6.8 इंच की एक्सट्रीम AMOLED स्क्रीन मिलती है जो सुपर HD (1.5K) रेज़ोल्यूशन के साथ आती है। यह 144Hz तक रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस देती है। सुरक्षा के लिए यह गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है और इसे IP68/IP69 रेटिंग भी मिली हुई हैं। Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी गई है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स है।
इस तरह डिस्प्ले क्वालिटी, रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के मामले में नया Motorola Edge 70 Pro+ साफ़ बढ़त हासिल करता है।
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 Pro+ एक Mediatek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर से लैस है। इसे 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4600mm2 वेपर कूलिंग चैंबर भी मौजूद है। दूसरी तरफ Vivo V70 FE में Dimensity 7360-Turbo चिपसेट मिलता है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा है, लेकिन रॉ पावर के मामले में Motorola क्लियर विनर है।
बात करें ऑपरेटिंग सिस्टम की तो Motorola Edge 70 Pro+ लेटेस्ट Android 16 पर काम करता है। कंपनी इसके साथ 3 साल के OS अपग्रेड्स और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है। वहीं Vivo V70 FE Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है।
प्रोसेसर के मामले में भी मोटोरोला, वीवो पर अपना दबदबा कायम रखता है। हालांकि, OS अपडेट्स में वीवो थोड़ा आगे नज़र आता है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Pro+ में एडवांस 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और एक डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है। यह सेल्फी के लिए फ्रंट पर भी 50MP का कैमरा है। सभी कैमरे 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। कैमरा विभाग में Vivo V70 FE ज्यादा मेगापिक्सल वाला सेंसर लेकर आता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें भी 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
हाई-रेजोल्यूशन कैमरों और शानदार फीचर्स की वजह से Edge 70 Pro+ और Vivo V70 दोनों कैमरा डिपार्टमेंट में लगभग बराबरी पर नज़र आते हैं।
Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बैटरी लगी हुई है जो कंपनी का दावा है कि 2 दिन से ज्यादा चल सकती है। यह 90W फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। बैटरी क्षमता के मामले में Vivo V70 FE आगे है, क्योंकि इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन लगभग एक घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।
बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों मामलों में Motorola Edge 70 Pro+ और Vivo V70 लगभग एक जैसे हैं। लेकिन वायरलेस चार्जिंग को महत्त्व देने वालों के लिए मोटोरोला बेहतर है।
मोटोरोला ने अपने नए फोन Motorola Edge 70 Pro+ को 12GB/256GB वेरिएंट के लिए 47,999 रुपये में लॉन्च किया है, जो लॉन्च ऑफर के तहत आपको 44,999 रुपये में मिल सकता है। इसकी सेल 11 जून से शुरू होगी।
Vivo V70 FE की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है, जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज मिलता है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 40,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 44,999 रुपये में आता है।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ vs Motorola Edge 70 Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना