Motorola की सबसे बेहतरीन और लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Edge 70 का लेटेस्ट और सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ है. इस स्मार्टफोन में बेहतरीन बैटरी, दमदार चिपसेट और बढ़िया कैमरा उचित कीमत पर देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन Nothing Phone 4a Pro और iQOO 15R को टक्कर देता है, जिन दोनों के स्पेक्स भी काफी बेहतरीन हैं. ये तीनों ही स्मार्टफोन्स फ्लैगशिप सेगमेंट में आते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि इनमें से सबसे दमदार कौन सा फोन है, तो यहां इन तीनों के स्पेक्स, डिज़ाइन और कीमत की तुलना देख सकते हैं.
Motorola Edge 70 Pro+ एक क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ एक प्लास्टिक फ्रेम लेकर आता है, वहीं Nothing Phone 4a Pro एक एलुमिनियम यूनिबॉडी फ्रेम के साथ आता है और इसका सबसे हटकर फीचर है इसके पीछे लगी ग्लिफ़ मैट्रिक्स. iQOO 15R भी एलुमिनियम फ्रेम ऑफर करता है और इसमें बैक पर मैट टेक्सचर या ग्लास फिनिश मिलता है.
Motorola Edge 70 Pro + एक 6.8 इंच के 1.5K क्वाड क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है और 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दिखाने की क्षमता रखता है.
एक फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 6.83 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाले Nothing Phone 4a Pro के डिस्प्ले में 144Hz के रिफ्रेश रेट मिलता है.
iQOO 15R में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा फोन में 4,320Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया गया है, जो आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करता है।
Motorola Edge 70 Pro+, MediaTek के Dimensity 8500 Extreme चिपसेट और 12GB LPDDR5X RAM और 256GB की स्टोरेज के साथ आता है.
वहीं Nothing Phone 4a Pro में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट 8GB या 12GB की LPDDR5X RAM और 256GB की स्टोरेज के साथ देखने को मिलता है.
iQOO 15R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। गेमिंग और लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक मजबूत विकल्प माना जा सकता है।
Motorola Edge 70 Pro+ में एक ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP के प्राइमरी कैमरा, 50MP के अलट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप ज़ूम लेंस देखने को मिलता है जो 3.5x तक का ऑप्टिकल ज़ूम और 50x तक के हाइब्रिड ज़ूम को सपोर्ट करता है और इस फोन में 50MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा भी आता है.
Nothing Phone 4a Pro में लगा 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS का उपयोग कर सकता है और इसके साथ ही इसमें एक 50MP का पेरिस्कोप ज़ूम लेंस देखने को मिलता है जो 3.5x तक का ऑप्टिकल ज़ूम और 100x तक के हाइब्रिड ज़ूम को सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन में 50MP का एक सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है.
iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।
Motorola Edge 70 Pro+ में अपनी 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 90W तक की वार्यड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और इसमें 15W तक की वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा मिलती है. इस स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.
Nothing Phone 4a Pro में 5,400mAh की बैटरी 50W की वार्यड चार्जिंग के साथ मिलती है इसमें कोई वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन नहीं मिलता है तो अगर आप आसानी से चार्जिंग करना चाहते हैं तो Motorola Edge 70 Pro+ आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है.
iQOO 15R इस तुलना में सबसे बड़ी 7,600mAh बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह बैटरी क्षमता के मामले में सबसे आगे नजर आता है।
यह भी पढ़ें: Fake Website और App की पहचान कैसे करें? 10 पॉइंट्स में जानें तरीका, बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे स्कैमर्स