Motorola ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में हाल ही में एक दमदार विकल्प Motorola Edge 70 Max पेश किया है। अगर आप मोटोरोला के फैन हैं और इसी का नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन सा मॉडल लें, तो आपको बता दें कि इसी सेगमेंट में कंपनी के लेटेस्ट Motorola Signature और Motorola Edge 70 Pro+ भी उपलब्ध हैं जो इसी साल लॉन्च हुए हैं। तीनों फोन फ्लैगशिप फीचर्स, हाई-रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, दमदार कैमरा और फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। हालांकि, इनकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, प्रोसेसर, कैमरा सेटअप और बैटरी में कई बड़े अंतर हैं। आपको कौन सा फोन खरीदना चाहिए यह फैसला आसान करने के लिए, आइए तीनों की तुलना करते हैं।
Motorola Edge 70 Max में 6.8-इंच का QHD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 7,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में IP68 + IP69 रेटिंग और Water Touch फीचर भी दिया गया है।
Motorola Signature में भी 6.8-इंच का LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले है, लेकिन यह 165Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स है। फोन में Gorilla Glass Victus 2, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन, एल्यूमिनियम फ्रेम, प्रीमियम लिनेन और ट्विल-इंस्पायर्ड बैक फिनिश मिलता है।
वहीं, Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8-इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह भी IP68 + IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
डिस्प्ले और डिजाइन के मामले में Motorola Signature सबसे प्रीमियम विकल्प नजर आता है, जबकि Edge 70 Max सबसे ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले ऑफर करता है।
Motorola Edge 70 Max में 3nm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और इसे 3 साल के OS अपडेट व 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है।
Motorola Signature में भी 3nm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है, लेकिन इसमें 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। यह भी Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है।
दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलता है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 12GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह भी Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज के लिहाज से Motorola Signature सबसे आगे है, जबकि Snapdragon पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Edge 70 Max भी मजबूत विकल्प है।
Motorola Edge 70 Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा (OIS) और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Motorola Signature कैमरा डिपार्टमेंट में सबसे दमदार नजर आता है। इसमें 50MP Sony LYT 828 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3x ऑप्टिकल और 100x हाइब्रिड जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 50MP कैमरा दिया गया है और यह 8K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग तक सपोर्ट करता है।
Motorola Edge 70 Pro+ में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। यह 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
अगर कैमरा आपकी प्राथमिकता है, तो Motorola Signature सबसे बेहतर विकल्प है, जबकि Edge 70 Pro+ भी एक मजबूत कैमरा एक्सपीरियंस देता है।
Motorola Edge 70 Max में सबसे बड़ी 7,100mAh बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड, 25W वायरलेस और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Motorola Signature में 5,200mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जो 90W वायर्ड, 50W वायरलेस, 10W वायरलेस रिवर्स और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Motorola Edge 70 Pro+ में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जिसमें 90W वायर्ड, 15W वायरलेस और 5W वायर्ड व वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
बैटरी क्षमता में Edge 70 Max सबसे आगे है, जबकि वायरलेस चार्जिंग के मामले में Motorola Signature सबसे बेहतर विकल्प साबित होता है।
Motorola Edge 70 Max की कीमत 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए Rs. 54,999 रखी गई है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल Rs. 59,999 में उपलब्ध है। कंपनी चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड्स पर Rs. 5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। इस फोन की सेल आज से शुरू हो गई है।
वहीं Motorola Signature की शुरुआती कीमत Rs. 59,999 है, जिसमें 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसका 16GB + 512GB मॉडल Rs. 64,999 में आता है, जबकि टॉप-एंड 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत Rs. 69,999 रखी गई है। यह तीनों फोन में सबसे प्रीमियम और सबसे महंगा विकल्प है।
दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Pro+ इस तुलना का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट Rs. 47,999 में उपलब्ध है। फ्लैगशिप फीचर्स, ट्रिपल कैमरा सेटअप और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह तीनों में सबसे बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनकर सामने आता है।
यह भी पढ़ें: विवादों में घिरा WhatsApp का यूज़रनेम फीचर! Meta के जवाब के बाद अब क्या होगा अगला कदम?