Motorola Edge 70 Max बनाम Motorola Signature: प्राइस, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, स्पेक्स और अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

Motorola Edge 70 Max और Motorola Signature दोनों ही मोटोरोला फोन्स Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर आते हैं।

Motorola Edge 70 Max गेमिंग के लिए बेस्ट है, हालांकि, Motorola Signature फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है।

Motorola Edge 70 Max को 54,999 रुपये में और Motorola Signature को 57,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

आमतौर पर जब दो Flagship Phones की तुलना होती है तो एक का जितना तय होता है, और दूसरा कई कारणों से पीछे रह सकता है। हालांकि, अगर Motorola Edge 70 Max और Motorola Signature को देखा जाए तो इन दोनों ही फोन्स की कहानी कुछ अलग सी लगती है। दोनों फोन में कंपनी ने एक ही प्रोसेसर को रखा है, और दोनों ही फोन्स कंपनी के धमाकेदार फ्लैगशिप फोन्स हैं। लेकिन कीमत के मामले में दोनों ही फोन्स में कुछ अंतर नजर आता है, ऐसा ही कुछ स्पेक्स के को देखकर भी लगता है। कुछ कुछ मामलों में दोनों ही फोन्स एक ही जैसी परफॉरमेंस से लैस नजर आते हैं, लेकिन दोनों को अलग अलग यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। अगर Motorola Edge 70 Max को देखा जाए तो यह फोन अपनी पावर, बैटरी और गेमिंग के लिए मशहूर हुआ है, दूसरी ओर, Motorola Signature को देखा जाए तो इस फोन का डिजाइन, कैमरा इसे एक दमदार फोन बनाता है। यहाँ आपको दोनों ही फोन्स के बीच स्पेक्स, कैमरा, बैटरी, डिजाइन, स्पेक्स और अन्य की तुलना देखने को मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि आखिर आपको किस फोन की ओर जाना चाहिए।

दोनों फोन्स का डिजाइन

Motorola Edge 70 Max को कंपनी ने एक Flat Aluminium Frame के साथ लॉन्च किया है, इसके अलावा इस फोन में ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। यह फोन देखने में काफी बढ़िया और दिल को भाने वाला लगता है। दूसरी ओर, Motorola Signature में कंपनी ने एक Curved Frame दिया है, फोन में बैक पर Fabric जैसा टेक्स्चर मिलता है, यह फोन अपने डिजाइन के चलते ही अलग बन जाता है। दोनों में IP68 और IP69 Rating है यानि दोनों पानी और डस्ट से इन फोन्स को ज्यादा हानि नहीं होती है।

डिस्प्ले कैसा है?

Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच की Flat Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह एक Quad HD+ स्क्रीन है, जिसमें 7000 निट्स का ब्राइटनेस मिलता है, इसके अलावा इसपर 144Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। वहीं, अगर Motorola Signature को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.8 इंच की Curved LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 6200 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है, इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

परफॉरमेंस के मामले में कैसे हैं दोनों फोन

दोनों ही फोन्स में Snapdragon 8 Gen 5 है जो वाकई एक तगड़ा प्रोसेसर है, इसी कारण दोनों ही फोन्स की परफॉरमेंस भी तोडू है। लेकिन RAM में कुछ फर्क नजर आता है। Motorola Edge 70 Max में 12GB LPDDR5X तक की RAM मिलती है। जबकि Signature में 16GB तक की RAM मिल जाती है। Edge 70 Max को 3 Android OS Updates मिलेंगे। वहीं, Signature को 7 Major Android OS Updates मिलेंगे। ये दोनों ही फोन्स Android 16 पर काम करते हैं।

Camera की तुलना

Motorola Edge 70 Max में 50MP Sony LYT-710 प्राइमेरी कैमरा मिलता है, यह OIS से लैस है, इसके अलावा फोन को कंपनी ने एक 8MP Ultra-Wide और मैक्रो कैमरा से भी लैस किया है, इस फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है, इस फोन में कोई टेलीफोटो लेंस नहीं है। इसके अलावा Motorola Signature में तीनों रियर कैमरा 50MP के हैं। प्राइमेरी कैमरा OIS से लैस है, इस फोन में एक 50MP का Periscope Telephoto कैमरा भी है, जो 3x Optical Zoom के साथ आता है, इतना ही नहीं, फोन में एक 50MP का Ultra-Wide कैमरा भी मिलता है। फ्रन्ट पर एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है।

बैटरी के मामले में कौन सा फोन बेस्ट

Motorola Edge 70 Max में 7100mAh की Silicon-Carbon Battery मिलती है, यह 90W Wired Charging क्षमता से लैस है, इसके अलावा इसमें 25W Wireless Charging क्षमता मिलती है। Motorola के दूसरे यानि Signature में कंपनी ने एक 5200mAh की बैटरी दी है, जो 90W की Wired Charging और 50W Wireless Charging से लैस है।

कीमत के बीच का अंतर

Motorola Edge 70 Max 8GB+256GB में 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है, फोन का 12GB+256GB मॉडल 59,999 रुपये की कीमत में मिलता है। दूसरी ओर, Motorola Signature 12GB+256GB में 57,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलता है, इसके अलावा फोन का 16GB+512GB मॉडल 62,499 रुपये और 16GB+1TB मॉडल 67,499 रुपये के प्राइस में मिलता है।

यह भी पढ़ें: Realme P4x बनाम Realme P4R 5G: 20 हजार रुपये में डिजाइन, कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :