Lava Aura Curve vs Vivo T5x vs Motorola Edge 60 Fusion: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स और कीमत की तुलना

By

Lava ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया Lava Aura Curve स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, रियर मिनी डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। बाजार में इसका मुकाबला Vivo T5x 5G और Motorola Edge 60 Fusion जैसे स्मार्टफोन्स से होगा। Vivo T5x में 7,200mAh की बड़ी बैटरी और Dimensity 7400 Turbo चिपसेट मिलता है, जबकि Motorola Edge 60 Fusion में 1.5K कर्व्ड pOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का OIS कैमरा दिया गया है। अगर आप 30,000 रुपये के अंदर नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि कीमत और फीचर्स के मामले में ये तीनों स्मार्टफोन एक-दूसरे से कितने अलग हैं और कौन किस मामले में बाज़ी मारता है।

Lava Aura Curve vs Vivo T5x vs Motorola Edge 60 Fusion

डिजाइन और डिस्प्ले

Lava Aura Curve में 6.67 इंच का फुल-HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन की सबसे खास बात इसका रियर मिनी डिस्प्ले है, जो कैमरा मॉड्यूल के नीचे मौजूद है। इस पर समय, बैटरी लेवल, नोटिफिकेशन और कस्टम मैसेज देखे जा सकते हैं। यह स्मार्टफोन Him Silver और Ambar Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का फुल-HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,344 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें Eye Comfort मोड और TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलता है। फोन Cyber Green और Star Silver कलर ऑप्शन में आता है।

Motorola Edge 60 Fusion में 6.7 इंच का 1.5K कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,220×2,712 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट तथा 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें HDR10+, Water Touch 3.0 और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिलता है। फोन Pantone Amazonite, Pantone Slipstream और Pantone Zephyr कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Lava Aura Curve में 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 8 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। इसमें 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 पर चलता है और कंपनी इसमें दो साल के OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी इसमें 2 साल के मेजर OS अपडेट्स और 2 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।

Motorola Edge 60 Fusion में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक uMCP स्टोरेज मिलती है। माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 15 पर आधारित Hello UI के साथ आता है। कंपनी तीन साल के Android OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Lava Aura Curve में Sony IMX752 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का डुअल AI रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo T5x 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Motorola Edge 60 Fusion में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT700C प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 3-इन-1 लाइट सेंसर भी मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग

Lava Aura Curve में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 660 मिनट तक YouTube वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Vivo T5x 5G में सबसे बड़ी 7,200mAh की बैटरी मिलती है, जो इन तीनों स्मार्टफोन में सबसे बड़ी है। यह 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, फोन एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 14.5 घंटे तक नेविगेशन दे सकता है।

Motorola Edge 60 Fusion में 5,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 68W वायर्ड TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करता है। बैटरी क्षमता के मामले में यह बाकी दोनों फोन से पीछे है, लेकिन इसकी चार्जिंग स्पीड सबसे ज्यादा है।

भारत में कीमत

Lava Aura Curve की भारत में कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये रखी गई है।

Vivo T5x 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 30,999 रुपये, जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।

Motorola Edge 60 Fusion के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 28,999 रुपये खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें: Poco X8s vs Vivo V70 FE: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By