Poco X8s vs Vivo V70 FE: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Poco X8s vs Vivo V70 FE: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Poco ने अभी हाल ही में ग्लोबल बाजार में अपनी X8 सीरीज में नया Poco X8s पेश किया है। यह स्मार्टफोन कॉम्पैक्ट डिजाइन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर के साथ आता है। यह फोन अभी भारत में नहीं आया है लेकिन भारत में इसके 45,000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसे में अप्रैल में लॉन्च हुआ Vivo V70 FE इससे आमने-सामने की टक्कर ले सकता है, जिसमें बड़ी डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 7,000mAh की बैटरी दी गई है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि Poco X8s और Vivo V70 FE एक-दूसरे से कितने अलग हैं और कौन किस मामले में आगे है। तो आइए इनकी तुलना करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Poco X8s vs Vivo V70 FE

डिजाइन और डिस्प्ले

Poco X8s में 6.35 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,220×2,656 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें 12-बिट कलर डेप्थ, DCI-P3 वाइड कलर गैमट और 1.18mm पतले बेजल्स मिलते हैं। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिली है। इसका वजन लगभग 187 ग्राम और मोटाई 8.06mm है। यह Black, Blue और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

दूसरी ओर, Vivo V70 FE में बड़ी 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2,800×1,260 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन में 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेशन मिलता है। फोन का वजन लगभग 200 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.59mm है। यह Monsoon Blue और Northern Lights Purple कलर ऑप्शन में आता है। डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसमें Darkness Glow Technology भी दी गई है, जिससे धूप या UV लाइट के संपर्क में आने के बाद बैक पैनल कम रोशनी में हल्की चमक दे सकता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Poco X8s में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें एक प्राइम कोर 2.8GHz तक, तीन परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz तक और चार एफिशिएंसी कोर 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। यह Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।

Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। फोन में 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसके सॉफ्टवेयर में Origin Island फीचर दिया गया है, जो फ्रंट कैमरे के आसपास जानकारी और गतिविधियों को दिखाता है। Vivo ने इस फोन के लिए छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Poco X8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.77 अपर्चर वाला 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जिसमें Light Fusion 800 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट है। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo V70 FE में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें 1/1.56 इंच का सेंसर, f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर वाला 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें Aura Light सपोर्ट भी मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें AI Magic Weather, AI Magic Landscape और AI Four-Season Portrait जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। फोन में AI आधारित 30x Super Zoom फीचर भी दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

Poco X8s में 6,330mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह क्षमता कॉम्पैक्ट फोन के हिसाब से बड़ी है।

Vivo V70 FE में इससे बड़ी 7,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसे 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 60 मिनट लगते हैं।

भारत में कीमत

Poco X8s को फिलहाल चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है और यह वियतनाम में Shopee के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VND 11,500,000 (लगभग 42,000 रुपये) है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत VND 14,000,000 (लगभग 51,000 रुपये) रखी गई है। भारत में इसकी कीमत और लॉन्च की तारीख की पुष्टि अब तक नहीं की गई है।

Vivo V70 FE भारत में तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये और 12GB RAM व 256GB स्टोरेज वेरिएंट 51,999 रुपये में आता है।

यह भी पढ़ें: सावधान: WhatsApp-Telegram हो जाएंगे बंद! 1 जनवरी से लागू हो रहा सरकारी नियम, किन यूजर्स पर पड़ेगा असर

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile