Jio VS BSNL: कौन दे रहा सबसे सस्ता प्लान? आपके लिए कौन सा रिचार्ज बेस्ट

HIGHLIGHTS

BSNL के पास बहुत से सस्ते रिचार्ज प्लांस हैं।

Reliance Jio भी सस्ते वॉयस ओन्ली प्लांस देता है।

किस कंपनी के पास आपके बजट के अनुसार बेस्ट प्लान है?

क्या आप बिना इंटरनेट के साथ आने वाले किसी रिचार्ज प्लान को खोज रहे हैं जो आपको केवल कॉलिंग और SMS का लाभ प्रदान करें तो आप सही जगह पर हैं। असल में, हम आपको BSNL और Reliance Jio कुछ ऐसे प्लांस के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इन प्रीपेड प्लांस में इंटरनेट के बजाए आपको वॉयस और SMS के लाभ मिलते हैं। अगर बीएसएनएल और जियो के इन प्लांस को देखा जाए तो इनमें केवल 9 रुपये के आसपास का अंतर है।

आइए जानते हैं कि इस प्राइस रेंज में आपके लिए जियो या बीएसएनएल में से किस कंपनी का प्लान बेस्ट हो सकता है। BSNL अपने ग्राहकों को 439 रुपये वाला वॉयस-ओनली प्लान ऑफर कर रहा है, जबकि Jio के पास 448 रुपये के प्लान को अपने ग्राहकों को दे रहा है। दोनों रिचार्ज प्लांस में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, लेकिन वैलिडिटी और SMS के मामले में दोनों में ही काफी अंतर है। आइए जानते हैं कि आपके लिए जियो और बीएसएनएल में से कौन सी कंपनी का प्लान ज्यादा पैसा वसूल है।

BSNL का 439 रुपये वाला प्लान और इसके बेनेफिट

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के 439 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इसमें ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा पूरे प्लान में कुल 300 SMS दिए जाते हैं। हालांकि, कुछ टेलीकॉम सर्किल में इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 80 दिन भी है।

Jio का 448 रुपये वाला प्लान और बेनेफिट

Reliance Jio अपने 448 रुपये वाले वॉयस-ओनली प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 1,000 SMS भी दिए जा रहे हैं। इसका मतलब है कि BSNL के मुकाबले इस प्लान में 700 SMS ज्यादा दिए जा रहे हैं। इसके अलावा प्लान के साथ JioTV और JioAICloud ऐप से जुड़े बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

BSNL vs Jio: किस कंपनी का प्लान ज्यादा पैसा वसूल?

दोनों प्लान की तुलना करें तो BSNL का रिचार्ज 9 रुपये सस्ता है। जिन सर्किल में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, वहां यह Jio से 6 दिन ज्यादा चलता है। वहीं, Jio के प्लान में 700 एक्स्ट्रा SMS का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही कई डिजिटल बेनेफिट भी इस प्लान का हिस्सा हैं। अगर आपके इलाके में BSNL का नेटवर्क अच्छा है और आपको ऐसा ही प्लान चाहिए जो लंबी वैलिडीटी के साथ आता है तो आपको 439 रुपये वाला प्लान खरीद लेना चाहिए। हालांकि, अगर आपको ज्यादा SMS और JioTV जैसे फायदे चाहिए हैं तो आपको Jio के 448 रुपये के प्लान के साथ जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 4 रुपये के अंतर वाले Airtel के 2 रिचार्ज प्लान.. देखें आपके लिए कौन सा बेस्ट और किस में ज्यादा बेनेफिट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :