कल लॉन्च होगा गेमर्स के लिए खास फोन iQOO 15R, मिलेगा iPhone वाला गजब का फीचर, जानें संभावित फीचर्स
iQOO 24 फरवरी को भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च करने जा रहा है. यह फोन Amazon पर उपलब्ध होगा. माना जा रहा है कि यह पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 Turbo का भारतीय वेरिएंट है. कंपनी का दावा है कि 7,600mAh की बड़ी बैटरी के बावजूद यह भारत का सबसे पतला फोन होगा.
Surveyगेमिंग फोकस्ड डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस
iQOO 15R खास तौर पर युवा यूजर्स और मोबाइल गेमिंग पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. कंपनी के मुताबिक यह फोन 144FPS तक गेमप्ले सपोर्ट करता है, जिसे Supercomputing Chip Q2 पावर देता है.
डिजाइन की बात करें तो इसमें स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो लेंस हॉरिजॉन्टली लगाए गए हैं और उनके चारों ओर सर्कुलर आउटलाइन है. बैक पैनल पर चेकर्ड टेक्सचर दिया गया है, जो इसे अलग लुक देता है.
परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होगा. कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 35 लाख से ज्यादा है. फोन में 7,600mAh बैटरी दी गई है, जो 100W FlashCharge सपोर्ट करती है.
सॉफ्टवेयर, अपडेट और AI फीचर्स
iQOO 15R OriginOS 6 के साथ आएगा और कंपनी चार साल के OS अपडेट तथा छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. इसमें One Tap Transfer फीचर भी मिलेगा, जिससे Android और iOS दोनों से ऐप और डेटा ट्रांसफर किया जा सकेगा. यानी Apple iPhone यूजर्स भी आसानी से डेटा ट्रांसफर कर पाएंगे.
फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा, यानी यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देगा. यह Triumph Silver और Dark Knight रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा.
AI फीचर्स की बात करें तो इसमें AI Creation in Notes, AI Captions, Google Gemini इंटीग्रेशन और Circle to Search जैसे टूल्स मिलेंगे. फोटो एडिटिंग के लिए AI Erase, AI Reflection Erase, AI Magic Move, AI Image Expander और AI Image Cut-out जैसे फीचर दिए गए हैं. इसके अलावा AI Document Scanning भी मिलेगा.
संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक्स के अनुसार, फोन में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हो सकता है. फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा मिलने की संभावना है.
अब असली सवाल कीमत का है. Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ अगर कीमत आक्रामक रही तो यह सेगमेंट में बड़ा असर डाल सकता है. अगर कीमत ज्यादा हुई तो सिर्फ स्पेसिफिकेशन से गेम नहीं जीता जाएगा. 24 फरवरी को लॉन्च के साथ तस्वीर साफ हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: कब बना था आपका फोन? जानें स्मार्टफोन की सही उम्र, ये है छोटी-सी ट्रिक, मिनटों में मिल जाएगी पूरी कुंडली
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile