iPhone 15 या iPhone 16 खरीदने का है प्लान? फौरन ले लीजिए फैसला, अचानक बढ़ सकती है कीमत, ये है वजह
iPhone 15 और 16 की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ सकती है
Apple DG support हटाने जा रहा है जिससे डिस्काउंट खत्म होगा
अभी खरीदना बाद के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद हो सकता है
अगर आप iPhone 15 या iPhone 16 खरीदने का प्लान बना रहे थे और अभी तक रुके हुए थे तो अब और इंतजार करना महंगा पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुराने iPhone मॉडल्स की कीमत जल्द ही लगभग 5,000 रुपये तक बढ़ सकती है. इसका कारण आपको जरूर जानना चाहिए.
Surveyक्यों बढ़ रही है कीमत?
यह कीमत बढ़ोतरी किसी चिप शॉर्टेज या MRP बढ़ने की वजह से नहीं है. असली वजह Apple का “DG सपोर्ट” हटाना है. DG सपोर्ट एक तरह का बैकेंड डिस्काउंट होता है, जिसे कंपनी रिटेलर्स को देती है ताकि वे ग्राहकों को कम कीमत पर फोन बेच सकें, बिना आधिकारिक MRP बदले. अब जब Apple यह सपोर्ट हटा रहा है, तो रिटेलर्स के पास डिस्काउंट देने का मार्जिन खत्म हो जाएगा. इसका सीधा असर यह होगा कि जो फोन अभी सस्ते मिल रहे हैं, वही कुछ दिनों में महंगे लगने लगेंगे.
iPhone 17 पर असर नहीं
यह बदलाव सिर्फ पुराने मॉडल्स पर लागू होगा. नए iPhone 17 सीरीज की कीमत पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर MRP नहीं बढ़ाई है, लेकिन जमीन पर मिलने वाली कीमत यानी एक्चुअल सेलिंग प्राइस जरूर बढ़ जाएगी.
पहले से कम हो चुके हैं ऑफर्स
पहले ही Apple ने कैशबैक ऑफर्स को 6,000 रुपये से घटाकर 1,000 रुपये कर दिया था, जिससे iPhones की अफोर्डेबिलिटी कम हो चुकी थी. अब DG सपोर्ट हटने के बाद पुराने मॉडल्स, जो मिड-प्रीमियम सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकते हैं वे और महंगे हो जाएंगे. कई रिटेलर्स इसे “लास्ट चांस” बता रहे हैं, क्योंकि सपोर्ट हटने के बाद वही फोन करीब 5,000 रुपये ज्यादा में मिलेगा.
क्या खरीदना अभी सही रहेगा?
सीधी बात यह है कि अगर आप iPhone 15 या iPhone 16 खरीदने का सोच रहे हैं तो अभी का समय ज्यादा सही है. बाद में वही फोन ज्यादा कीमत पर मिलेगा. हालांकि, एक बात समझ लें, भारत में काफी लोग EMI पर फोन खरीदते हैं, इसलिए कीमत बढ़ने का असर थोड़ा कम महसूस हो सकता है. लेकिन अगर आप अपफ्रंट पेमेंट कर रहे हैं तो फर्क साफ दिखेगा.
Android मार्केट में भी यही ट्रेंड
यह सिर्फ Apple तक सीमित नहीं है. Android ब्रांड्स जैसे Samsung और Xiaomi भी पिछले कुछ महीनों से कीमतें बढ़ा रहे हैं. इसकी वजह मेमोरी और शॉर्टेज कंपोनेंट की बढ़ती लागत बताई जा रही है, और यह ट्रेंड अभी रुकने वाला नहीं है.
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile