Infinix द्वारा इस महीने कई सारे Note 30-ब्रांडेड स्मार्टफोंस की घोषणा करने की उमीद है, बल्कि Infinix Note 30i को तो लॉन्च भी कर दिया गया है। यह डिवाइस सभी स्पेसिफिकेशन्स और इमेजिस के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। डिवाइस की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। आइए देखें इसके टॉप फीचर…
Infinix Note 30i में 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसके सेंटर पर पंच-होल कटआउट है। यह डिस्प्ले FHD+ रिज़ॉल्यूशन, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है।
परफॉरमेंस के मामले में स्मार्टफोन हीलिओ G85 चिपसेट के साथ आता है जिसे 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित XOS पर चलता है।
Note 30i एक 16-मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा से लैस है। फोन में पीछे की तरफ 64MP प्राइमरी कैमरा और दो अन्य कैमरा दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिन्ट सेंसर भी मिल रहा है। डिवाइस IP53-रेटेड डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस ऑफर करता है।
फोन को 5,000mAh बैटरी से लैस किया गया है जो 33W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट देती है। फोन की एक अच्छी बात यह है कि रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।
स्मार्टफोन को ऑब्सीडियन ब्लैक, वेरिएबल गोल्ड और इंप्रेशन ग्रीन कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।