हुवावे हॉनर 5A के 5 सबसे ख़ास फीचर्स जिनके बारे में आपको भी पता होना चाहिए

Highlights

इस स्मार्टफ़ोन की कीमत की अगर बात करें तो वह काफी कम कही जा सकती है साथ ही इसके फीचर्स की अगर बात करें तो वह काफी अच्छे कहे जा सकते हैं.

हुवावे हॉनर 5A के 5 सबसे ख़ास फीचर्स जिनके बारे में आपको भी पता होना चाहिए

हुवावे ने जैसे अपना हॉनर 5A स्मार्टफ़ोन बाज़ार में पेश किया उस समय से ही यह खबरों में बाण हुआ है.  बता दें कि इस स्मार्टफ़ोन को 12 जून को लॉन्च किया गया था.  इसके साथ ही बता दें कि इसे चीन में ही लॉन्च किया गया था. साथ ही यह स्मार्टफ़ोन हॉनर 4A की ही पीढ़ी का नया स्मार्टफ़ोन कहा जा सकता है.

इस स्मार्टफ़ोन को ब्लैक, ब्लू, वाइट और गोल्ड रंगों के ऑप्शन में लॉन्च किया गया था. इसकी कीमत की अगर बात करें तो यह 699 युआन का है यानी लगभग Rs. 7,000 ये कीमत इस स्मार्टफ़ोन के स्टैण्डर्ड वर्ज़न की है.

इसके साथ ही बता दें कि स्मार्टफ़ोन को चीन में 17 जून से उपलब्ध करा दिया जाएगा. इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन के ग्लोबल लॉन्च को लेकर कुछ नहीं कहा गया है. पर कहा जा रहा है कि इसे आने वाले महीनों में इसे चीन से बाहर भी लॉन्च किया जाएगा. आइये अब जानते हैं इस स्मार्टफ़ोन के 5 बेस्ट फीचर्स के बारे में...

इसका टेम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्शन इसे और स्ट्रोंग बनाता है

इस स्मार्टफोन में 5.5-इंच की HD 720p IPS डिस्प्ले दी गई है. इसके साथ ही इसकी डिस्प्ले टेम्पर्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है. जिसके माध्यम से ये डिवाइस और स्ट्रोंग और बढ़िया हो जाता है.

इसके आपको दो हार्डवेयर ऑप्शन मिल रहे हैं

स्मार्टफ़ोन दो हार्डवेयर वर्ज़न में आपको मिल रहा है. पहले वर्ज़न में आपको 1.2GHz का ओक्टा-कोर किरिन 620 प्रोसेसर मिल रहा है साथ ही इसमें माली 450 ग्राफ़िक्स दिया गया है और दूसरे के अगर बात करें तो इसमें आपको ओक्टा-कोर स्नेपड्रैगन 617 प्रोसेसर मिल रहा है. और इसके साथ आपको माली 450 GPU मिल रहा है.

दोनों ही वर्ज़न 2GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आ रहे हैं. इसके साथ ही बता दें कि इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं.

एंड्राइड मार्शमैलो के साथ इमोशन UI 4.1

इस स्मार्टफ़ोन में एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो के साथ इमोशन UI 4.1 दिया गया है. और ये भी इस काफी ख़ास बना देता है.

दोनों साइड्स में वाइड-एंगल कैमरा लेंसेस मौजूद

इस स्मार्टफ़ोन में 13MP का सोनी ओमनीविज़न कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है, साथ ही बता दें कि स्मार्टफ़ोन में f/2.0 अपर्चर और 28mm का वाइड-एंगल लेंस दिया गया है साथ ही इसमें 8MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है.

4G सपोर्ट

इस कीमत में यह फ़ोन बहुत सी खूबियों से लैस है. साथ ही बता दें कि यह 4G को भी सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें LTE, वाई-फाई, GPS, ब्लूटूथ 4.0 और ड्यूल-सिम सपोर्ट भी मौजूद है. इसके अलावा फ़ोन में 3100mAh क्षमता की बैटरी भी आपको मिल रही है.

Digit NewsDesk

Digit NewsDesk

Digit NewsDesk Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech.

View full profile