बेस्ट कैमरा फोंस इन इंडिया फॉर जुलाई 2017

Highlights

इस लिस्ट में हमने भारत में मिलने वाले बेस्ट कैमरा फोंस के बारे में जानकारी दी है.

इन दिनों बाज़ार में जो स्मार्टफोंस आते हैं उनका कैमरा बहुत ही खास होता है. कुछ स्मार्टफोंस का कैमरा तो प्रोफेशनल कैमरों को भी कड़ी टक्कर देते हैं. यहाँ हम आपके लिए ऐसी ही लिस्ट लेकर आये हैं, इस लिस्ट में हमने भारत में मिलने वाले बेस्ट कैमरा फोंस के बारे में जानकारी दी है. तो चलिए जान लेते हैं आखिर कौन से हैं ये स्मार्टफोंस...

Google Pixel XL

यह स्मार्टफ़ोन बाज़ार में मौजूद बेस्ट कैमरा फ़ोन है. यह एक बढ़िया कैमरे के साथ आता है. इसने आईफ़ोन को थोड़े से मार्जन से मात दी है. इस फ़ोन को एंड्राइड लवर्स के लिए बनाया गया है. आखिरकर गूगल ने एक ऐसा फ़ोन बनाया है जो बाज़ार में उनके लिए काफी अच्छा साबित हुआ है. Google Pixel XL का डिज़ाइन, सॉफ्टवेर बहुत ही अच्छा है. इस फ़ोन का डिजाईन और सबकुछ गूगल ने ही बनाया है. इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर मौजूद है. यह बाज़ार में मौजूद सबसे बढ़िया एंड्राइड स्मार्टफोंस में से एक है. इसमें 2K डिस्प्ले मौजूद है. गूगल ने इस फ़ोन में बहुत ही बढ़िया कैमरा भी दिया है. इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 4GB की रैम, 32/128GB स्टोरेज, 12.3MP, 8MP कैमरा, 3450mAh बैटरी भी मौजूद है.

Apple iPhone 7 Plus

इस फ़ोन का डुअल रियर कैमरा सेटअप काफी बढ़िया है, लेकिन यह पिक्सल से मात खा गया है. हालाँकि यह बाज़ार में मौजूद दूसरा सबसे अच्छा कैमरा फ़ोन है. Apple iPhone 7 Plus भले ही iPhone 6s Plus के जैसा दिखता है, लेकिन यह एक नया फ़ोन है. नए आईफ़ोन में जो दो मुख्य फीचर्स डाले गए हैं, वो हैं, इसका डुअल कैमरा सेटअप, जो की बहुत ही बढ़िया तस्वीरें लेता है. वहीँ इसमें एप्पल A10 चिप भी मौजूद है. यह चिप बहुत ही तेज़ काम करती है. यह वाटर और डस्ट प्रूफ भी है. इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले और 3GB की रैम भी दी गई है. यह 32/128/256GB स्टोरेज और 12+12MP डुअल रियर कैमरे और 7MP फ्रंट फेसिंग कैमरे और 2900mAh की बैटरी से लैस है.

Samsung Galaxy S8

इस फ़ोन का कैमरा भी अच्छा है, लेकिन यह आईफ़ोन और पिक्सल से मात खा गया है. लेकिन यह भी काफी अच्छी तस्वीरें लेता है. Samsung Galaxy S8 का लुक बहुत ही खास है. इसमें Exynos 8895 चिपसेट भी दिया गया है जो इसे काफी तेज़ बनाता है. इसमें 18.5:9 यूनीविसियम आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है, जो इस फ़ोन को काफी कॉम्पैक्ट बनाता है. इसका कैमरा भी बहुत ही खास है, हालाँकि यह iPhone 7 Plus से ज्यादा बेहतर है. इसमें 5.8-इंच की डिस्प्ले, Exynos 8895 रैम, 4GB स्टोरेज, 12MP, 8MP कैमरा, 3000mAh बैटरी और एंड्राइड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद है.

OnePlus 5

इस फ़ोन में भी डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है. यह भी बढ़िया तस्वीरें लेता है, लेकिन यह iPhone 7 Plus के सामने नहीं टिकता है. हालाँकि कम रोशनी में यह आईफ़ोन को भी कड़ी टक्कर देता है. यह एक बहुत ही तेज़ एंड्राइड स्मार्टफ़ोन है.

Sony Xperia XZ Premium

यह कंपनी का फ्लैगशिप डिवाइस है, वैसे तो इसका कैमरा काफी अच्छा है, लेकिन यह आईफ़ोन, पिक्सल और सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइसेस के सामने थोड़ा फीका पड़ जाता है.

Samsung Galaxy S7 Edge

इसमें 12MP सोनी IMX260 सेंसर मौजूद है, यह f/1.7 लेंस से लैस है.इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले दी गई है और इसका रेजोल्यूशन 1440 पिक्सल है. इसमें Exynos 8890 प्रोसेसर भी मौजूद है. यह 4GB की रैम से लैस है. यह 32GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है. इसमें 12MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. यह 3600mAh की बैटरी और एंड्राइड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

LG G6

इसमें मोडुलर डिज़ाइन मौजूद है, यह भी कैमरे के मामले में एक अच्छा आप्शन है, लेकिन यह सबसे बेहतर नहीं है.यह एक फंक्शनल फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन है. यह स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4GB की रैम से लैस है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है. यह 5.8-इंच की डिस्प्ले, 4GB की रैम, 64GB की स्टोरेज, 3300mAh की बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है.

Apple iPhone 7

हमारे हिसाब से इस फ़ोन का कैमरा सैमसंग S7 Edge से थोड़ा कम है. हालाँकि यह एक अच्छा कैमरा फ़ोन है. इसमें 12MP का रियर कैमरा मौजूद है.

Apple iPhone 6S Plus

इसमें एक 12MP का सोनी सेंसर मौजूद है. यह भी अच्छी तस्वीरें लेता है और फ़िलहाल यह बढ़िया डिस्काउंट के साथ भी आ रहा है.इसमें आपको 5.5-इंच की डिस्प्ले मिलती है.

HTC 

पिछले काफी समय से कंपनी अपने स्मार्टफोंस में अल्ट्रा पिक्सल कैमरे को सेट करने में लगी है, लेकिन अभी तक इस काम में कंपनी सफल नहीं रही है. इसमें 12MP अल्ट्रा पिक्सल कैमरा मौजूद है.

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma

View full profile

Recommended Articles