Digit.in

बेस्ट बजट स्मार्टफोंस विद गुड बैटरी लाइफ

Highlights

अगर आप भी एक गुड बैटरी लाइफ से लैस स्मार्टफ़ोन की तलाश में हैं तो आपकी तलाश हमारी इस लिस्ट के जरिये ख़त्म हो सकती है.

बेस्ट बजट स्मार्टफोंस विद गुड बैटरी लाइफ

अगर आप 10,000 के अंदर स्मार्टफोंस खरीदना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन हैं. पर अगर आप इसी रेंज में गुड बैटरी लाइफ के साथ स्मार्टफोन चाहते हैं तो थोड़े कम ऑप्शन बचते हैं. हम यहां ऐसे ही स्मार्टफोंस की लिस्ट दे रहे हैं, जो निश्चित ही आपके लिए मददगार साबित होगी. 
 
1. Xiaomi Redmi Note 4

फोन खरीदते समय अगर बैटरी आपकी प्राथमिकता है तो Xiaomi Redmi Note 4 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. 4100mAh की बैटरी आसानी से 2 दिनों तक चलती है. 10,000 के रेंज में ये एक बेस्ट परफॉर्मर फोन है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 मौजूद है. 2GB रैम, 32GB स्टोरेज है. 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा है. 5.5 इंच डिस्प्ले के इस फोन में HD रेजलूशन और अच्छे व्यूइंग एंगल हैं.

2. Lenovo K6 Power

इस लिस्ट में अगला नाम Lenovo K6 Power का है. इसकी बैटरी भी 4000mAh की है, जो एक दिन से ज्यादा चल जाती है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 SoC मौजूद है. सेल्फी लवर्स इस फोन को खास पसंद करेंगे क्योंकि इसमें 13MP रियर कैमरा के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा भी है. 5 इंच का डिस्प्ले भी आकर्षक है.

3. Xiaomi Redmi 3s Prime

कम कीमत में अच्छी बैटरी लाइफ के साथ फोन चाहिए तो Xiaomi Redmi 3s Prime बेस्ट फोन है. 5 इंच डिस्प्ले के इस फोन में 4100mAh  की बैटरी है.  इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 SoC मौजूद है. 3GB रैम, 32GB स्टोरेज है इस फोन का रियर कैमरा 13MP जो काफी अच्छा है. 5MP फ्रंट कैमरा के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है.

4. Xiaomi Redmi 3s

अगर आप फिंगरप्रिंट स्कैनर के बिना फोन लेने का मन बना रहे हैं तो Redmi 3s आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. Redmi 3s Prime  की तरह ही इसकी बैटरी लाइफ काफी अच्छी है. परफॉर्मेंस भी काफी मिलता-जुलता है. हां रैम और स्टोरेज में अंतर है. इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज है. 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा है. इसमें भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 SoC मौजूद है.

Asus Zenfone Max (2016) पुराने Zenfone Max की कमियों को सुधारता दिखता है. 2GB के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 SoC काम करता है, जो पहले की तुलना में इसे फास्ट बनाता है. इस फोन की खासियत है इसकी 5000mAh की बैटरी, जो करीब 2 दिन तक बिना रुकावट के चलती है. 5.5 इंच के इस फोन में 13MP रियर और 5 MP फ्रंट कैमरा है.

 

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

View full profile

Recommended Articles