बेस्ट एंड्राइड मोबाइल फोंस इन इंडिया जुलाई 2017
आज हम आपको भारत में मिलने वाले बेस्ट एंड्राइड स्मार्टफोंस की लिस्ट बता रहे हैं.
भारत में एंड्राइड स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. वैसे बाज़ार में अब जो एंड्राइड स्मार्टफोंस मौजूद है, वो बहुत ही पॉवरफुल हैं. इनमें से कई में तो 4GB तक की DDR4 रैम और 2K डिस्प्ले भी मौजूद हैं. इनमें से कई बहुत ही बढ़िया तस्वीरें भी लेते हैं. आज हम आपको भारत में मिलने वाले बेस्ट एंड्राइड स्मार्टफोंस की लिस्ट बता रहे हैं.
Samsung Galaxy S8
Samsung Galaxy S8 का लुक बहुत ही खास है. इसमें Exynos 8895 चिपसेट भी दिया गया है जो इसे काफी तेज़ बनाता है. इसमें 18.5:9 यूनीविसियम आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है, जो इस फ़ोन को काफी कॉम्पैक्ट बनाता है. इसका कैमरा भी बहुत ही खास है, हालाँकि यह iPhone 7 Plus से ज्यादा बेहतर है. इसमें 5.8-इंच की डिस्प्ले, Exynos 8895 रैम, 4GB स्टोरेज, 12MP, 8MP कैमरा, 3000mAh बैटरी और एंड्राइड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद है.
Samsung Galaxy S8+
अगर आपको बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफ़ोन पसंद है तो यह आपको यह फ़ोन पसंद आ सकता है. इसमें 6.2-इंच की डिस्प्ले मौजूद है जो QHD रेजोल्यूशन से लैस है. यह एक AMOLED पैनल है. इसमें Exynos 8895 प्रोसेसर दिय गया है. अगर आप एक बड़ी डिस्प्ले वाला एंड्राइड स्मार्टफ़ोन लेना चाहते हैं तो आपको ये जरुर पसंद आएगा. इसमें 4/6GB की रैम, 64/128GB स्टोरेज, 12MP, 8MP, 3500mAh बैटरी जैसे फीचर्स मौजूद हैं.
Google Pixel XL
आखिरकर गूगल ने एक ऐसा फ़ोन बनाया है जो बाज़ार में उनके लिए काफी अच्छा साबित हुआ है. Google Pixel XL का डिज़ाइन, सॉफ्टवेर बहुत ही अच्छा है. इस फ़ोन का डिजाईन और सबकुछ गूगल ने ही बनाया है. इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर मौजूद है. यह बाज़ार में मौजूद सबसे बढ़िया एंड्राइड स्मार्टफोंस में से एक है. इसमें 2K डिस्प्ले मौजूद है. गूगल ने इस फ़ोन में बहुत ही बढ़िया कैमरा भी दिया है. इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 4GB की रैम, 32/128GB स्टोरेज, 12.3MP, 8MP कैमरा, 3450mAh बैटरी भी मौजूद है.
One Plus 5
इस फ़ोन में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. यह बाज़ार में मौजूद एक बहुत ही बढ़िया स्मार्टफ़ोन है. इसमें 6GB रैम और 8GB रैम का ऑप्शन मिलता है.यह एंड्राइड पर काम करता है. इसमें 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है.
LG G6
यह एक फंक्शनल फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन है. यह स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4GB की रैम से लैस है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है. यह 5.8-इंच की डिस्प्ले, 4GB की रैम, 64GB की स्टोरेज, 3300mAh की बैटरी जैसे फीचर्स से लैस है.
Sony Xperia XZ Premium
इसमें 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है. यह 19MP के प्राइमरी कैमरे और 13MP का फ्रंट फेसिंग कैमरे से लैस है. इसमें 3230mAh की बैटरी भी मौजूद है.
Samsung Galaxy S7 Edge
इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले दी गई है और इसका रेजोल्यूशन 1440 पिक्सल है. इसमें Exynos 8890 प्रोसेसर भी मौजूद है. यह 4GB की रैम से लैस है. यह 32GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है. इसमें 12MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. यह 3600mAh की बैटरी और एंड्राइड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
OnePlus 3T
यह सस्ते में एक बढ़िया फ्लैगशिप है. इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 6GB की रैम, 64GB/128GB की स्टोरेज भी मौजूद है. यह 16MP के रियर और फ्रंट कैमरे से लैस है. इसमें 3400mAh की बैटरी दी गई है. यह एंड्राइड 7.0 एंड्राइड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर कम करता है.
Moto Z
यह एक मोडुलर स्मार्टफ़ोन है. इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले दी गई है. यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4GB रैम से भी लैस है. इमसें 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. इसमें 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. यह 2600mAh की बैटरी से लैस है.
Sony Xperia XZs
सोनी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन 960fps पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. इसका डिज़ाइन भी बहुत ही खास है. यह बहुत ही तेज़ भी है क्योंकि इसमें स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है. यह 19MP के कैमरा से भी लैस है. इसमें 5.2-इंच की डिस्प्ले, 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. यह 2900mAh की बैटरी से लैस है. यह एंड्राइड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.