30,000 रुपये से कम में आने वाले 5 सबसे तगड़े फोन, लेटेस्ट Vivo T5 Lite भी लिस्ट में

30,000 रुपये से कम में आने वाले 5 सबसे तगड़े फोन, लेटेस्ट Vivo T5 Lite भी लिस्ट में

हाल के वर्षो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ़ फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब मिड-रेंज सेगमेंट के फ़ोन में भी AI-पावर्ड टूल्स दिए जा रहे हैं। OnePlus Nord CE 6, Motorola Edge 70, और Redmi Note 17 जैसे हैंडसेट्स AI-असिस्टेड फीचर्स ऑफर करते हैं जैसे फोटो एडिटिंग, इमेज एन्हांसमेंट्स, और गूगल जैमिनी इंटीग्रेशन। हालांकि अभी तक कई फीचर्स ऑन-डिवाइस नहीं हैं पर क्लॉउड-बेस्ड हैं। वह अभी भी क्रिएटिविटी के साथ प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में सक्षम हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

तो अगर आप एक ऐसा नया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें सक्षम हार्डवेयर हो और साथ ही उपयोगी एआई टूल्स भी, और जिसकी कीमत 30,000 रुपये से अधिक न हो, तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। आज हम आपके लिए 30,000 के बजट में लेकर आए हैं कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स जिनके फीचर्स आपके होश उड़ा देंगे।

Vivo T5 Lite

लिस्ट का हमारा सबसे पहले और सबसे दमदार फ़ोन है Vivo T5 Lite, अगर हम बात करें इसके परफॉर्मेंस और डिस्प्ले की तो यह फ़ोन MediaTek Dimensity Octa Core 6300 चिपसेट पर चलता है और इसमें 6.74-इंच की डिस्प्ले दी गयी है। इस फ़ोन में 50MP के प्राइमरी कैमरे के साथ वीडियो कॉल्स और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं, यह फ़ोन 6500 mAh की शानदार बैटरी से लैस है। वहीं, इसमें आपको 128GB का स्टोरेज ऑप्शन भी मिलता है।

Vivo T5 Lite के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की भारतीय बाजार में शुरूआती कीमत 21,999 रुपये है वहीं, 6GB + 256GB वाले वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

OnePlus Nord CE 6

लिस्ट का दूसरा फ़ोन है OnePlus Nord CE 6, जिसमें में आपको AI फ़ीचर्स मिलते हैं। इसमें Google Gemini और OnePlus के अपने क्रिएटिव टूल्स का सेट शामिल है। Gemini रोज़मर्रा के सवालों में मदद कर सकता है, जबकि OnePlus के AI टूल्स फ़ोटोग्राफ़ी और प्रोडक्टिविटी पर फ़ोकस करते हैं। इनमें AI-पावर्ड फ़ोटो एडिटिंग फ़ीचर्स शामिल हैं, जिन्हें फ़ोटो से अनचाही चीज़ें हटाने, कंपोज़िशन बेहतर करने और इमेज को और अच्छा बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

OnePlus Nord CE 6 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की भारतीय बाजार में शुरूआती कीमत 29,999 रुपये है वहीं, 8GB + 256GB वाले वैरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है।

Redmi Note 17 5G

लिस्ट का हमारा तीसरा फ़ोन है Redmi Note 17 5G, भारत में कंपनी का यह सबसे लेटेस्ट नोट वर्जन है, यह फ़ोन HyperOS 3 से पावर्ड है जिससे गूगल के AI इकोसिस्टम का एक्सेस मिलता है। इस फ़ोन में गूगल जैमिनी और सर्किल तो सर्च जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, यह फीचर्स यूज़र्स को स्क्रीन पर दी गयी इनफार्मेशन से इंटरैक्ट करने में और कंवर्शेशनल इंटरेक्शन्स में मदद देंगे। स्मार्ट AI इमेजिंग फीचर के साथ आपको मिलता है AI स्काई, AI इरेज़, और AI इमेज एक्सटेंशन जैसे फीचर्स का फायदा।

Redmi Note 17 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की भारतीय बाजार में शुरूआती कीमत 27,999 रुपये है वहीं, 8GB + 128GB वाले वैरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है।

Realme 16x 5G

Realme 16x 5G में 50-मेगापिक्सल वाले रियर कैमरे को AI कैमरे के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। इसमें Realme के AI-पावर्ड एडिटिंग टूल्स का सपोर्ट भी मिलता है। इस फ़ोन की ख़ास बात यह है की इसमें AI Edit Genie दिया गया है, जिससे यूज़र्स आसान तरीकों से इमेज में बदलाव कर सकते हैं। इसमें ऑब्जेक्ट हटाने, फ़ोटो को बेहतर बनाने और इमेज रिज़ॉल्यूशन को बेहतर करने जैसे ज़रूरी फ़ीचर्स भी शामिल हैं। यह फ़ोन हमारा अब तक का सबसे किफायती फ़ोन साबित हुआ है।

Realme 16x 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की भारतीय बाजार में शुरूआती कीमत 25,999 रुपये है वहीं, 6GB + 128GB वाले वैरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है।

Poco M8 Power

Poco M8 Power असल में Redmi Note 17 का ही एक अलग वर्जन है। पहले वाले मॉडल की तरह, इसमें भी AI का इस्तेमाल मुख्य रूप से इमेजिंग पर केंद्रित है। इसके 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ एक सेकेंडरी AI कैमरा भी दिया गया है। HyperOS 3 के साथ Google के AI फीचर्स, जैसे Gemini और Circle to Search का एक्सेस मिलता है। इसमें AI Reflection Removal और AI Erase जैसे टूल्स भी हैं, जो इमेज को एडिट और बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Poco M8 Power के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की भारतीय बाजार में शुरूआती कीमत 24,999 रुपये है वहीं, 8GB + 128GB वाले वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है।

Motorola Edge 70

लिस्ट का हमारा आखिरी और सबसे दमदार फ़ोन है मोटो का यह Motorola Edge 70, इस फ़ोन में AI फ़ीचर्स का एक ज़्यादा बेहतर और व्यापक सेट मिलता है। Moto AI सुइट में Next Move, Catch Me Up 2.0, Pay Attention 2.0, Remember This + Recall और Co-pilot जैसे टूल्स शामिल हैं। इन फ़ीचर्स का मकसद जानकारी को व्यवस्थित करने और रोज़मर्रा के कामों को संभालने में मदद करना है। यह फ़ोन अपने कैमरा सिस्टम में भी AI का इस्तेमाल करता है, जिसमें AI Video Enhancement, AI Action Shot और AI Photo Enhancement शामिल हैं।

Motorola Edge 70 के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की भारतीय बाजार में शुरूआती कीमत 29,999 रुपये है।7,900mAh की दमदार बैटरी वाला Poco M8x 5G हुआ लॉन्च : जानिये फीचर्स प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स से जुडी ज़रूरी जानकारियों के बारे में

यह भी पढ़ें: 88 घंटे के संघर्ष की सच्ची कहानी दिखाती है ये 2-एपिसोड की सीरीज, IMDb पर 9.2 रेटिंग, इस ओटीटी पर मौजूद

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile