अप्रैल 2026 में 45,000 से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट Vivo V70 FE भी लिस्ट में
अगर आप एक नया दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन्स खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा फोन लें, तो यहां हम आपके लिए 5 सबसे बढ़िया स्मार्टफोन ऑप्शंस लेकर आए हैं जो आपको 45,000 रुपये तक की कीमत में मिल जाएंगे. इन स्मार्टफोन्स में बेहतरीन डिज़ाइन से लेकर परफॉर्मेंस और अच्छा कैमरा भी है. ये फ़ोन्स सही मायनों में पैसा वसूल हैं. बहुत महंगा फ़ोन खरीदने से बेहतर है एक वैल्यू फॉर मनी फोन खरीदना, जो आपको अच्छा यूज़र एक्सपीरियंस भी दे. इस लिस्ट के सभी डिवाइसेज़ इन पैरामीटर्स पर खरे उतारते हैं. आइए इनके बारे में डिटेल में जानें।
SurveyMotorola Edge 60 Pro 5G (30,098 रुपये)

Motorola के इस स्मार्टफोन में P-AMOLED डिस्प्ले है जो 1B कलर्स दिखाने में सक्षम है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए Mediatek Dimensity 8350 एक्सट्रीम चिपसेट भी है. इस स्मार्टफोन में 50MP + 10MP + 50MP का रीयर कैमरा और एक 50MP का बेहतरीन सेल्फी कैमरा दीया गया है. इसके अलावा इस फोन में 6000mAh की बैटरी भी मिलती है.
Poco X8 Pro Max (42,999 रुपये)

Poco के इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 68B कलर्स दिखाने में सक्षम है. इसके अलावा इस फोन में 3500 निट्स ब्राइटनेस लेवल और 120Hz का रिफ्रेश रेट भी है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए Mediatek Dimensity 9500s चिपसेट भी है और यह स्मार्टफोन Hyper OS पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 50MP + 8MP का रियर कैमरा और एक 20MP का बेहतरीन सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 8500mAh की बैटरी दी गई है जो 100W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
iQOO 15R (रुपये 44,999)

iQOO 15R स्मार्टफोन में 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 1B कलर्स दिखाने में सक्षम है. इसके अलावा इस फोन में 5000 निट्स के ब्राइटनेस लेवल और 144Hz का रिफ्रेश रेट भी है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट भी है और यह स्मार्टफोन OriginOS 6 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 50MP + 8MP का रियर कैमरा सेटअप और एक 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 7600mAh की बैटरी भी मिलती है.
OnePlus 13R (रुपये 41,998)

OnePlus 13R स्मार्टफोन में 6.7 इंच का LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले है जो 1B कलर्स दिखाने में सक्षम है. इसके अलावा इस फोन में 5000 निट्स के ब्राइटनेस लेवल और 120Hz का रिफ्रेश रेट भी है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon Gen 3 चिपसेट भी है और यह स्मार्टफोन OxygenOS 15 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 50MP + 50MP + 8MP का रियर कैमरा और एक 16MP का बेहतरीन सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी भी मिलती है.
Vivo V70 FE (रुपये 37,999)

Vivo V70 FE स्मार्टफोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 1B कलर्स दिखाने में सक्षम है. इसके अलावा इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट भी है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट भी है और यह स्मार्टफोन OriginOS 6 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 200MP + 8MP का रियर कैमरा सेटअप है और एक 32MP का बेहतरीन सेल्फी कैमरा दीया गया है. इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी भी मिलती है.
Samsung Galaxy S24 5G (Rs 44,999)

Vivo V70 FE स्मार्टफोन में 6.2 इंच का LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है. इसके अलावा इस फोन में 2600 निट्स के ब्राइटनेस लेवल और 120Hz का रिफ्रेश रेट भी है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए Exynos 2400 चिपसेट भी है और यह स्मार्टफोन OneUI 8.0 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 50MP + 10MP + 12MP का रियर कैमरा सेटअप और एक 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4000mAh की बैटरी भी मिलती है.
यह भी पढ़ें: BSNL लाया धांसू प्लान, थक जाएंगे लेकिन खत्म नहीं होगा इंटरनेट, महीने में मिलेगा 3300GB डेटा, कीमत बेहद कम
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile